जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

भाजपा कार्यकर्ताओं ने अलीनगर थाने का किया घेराव, लगाया यह आरोप, जानिए पूरा मामला

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के भुपौली चौकी प्रभारी देवेंद्र साहू पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सकलडीहा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष राजेश द्विवेदी के नेतृत्व में अलीनगर थाने का घेराव किया।
 
भाजपा कार्यकर्ताओं ने अलीनगर थाने का किया घेराव
भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाया यह आरोप

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के भुपौली चौकी प्रभारी देवेंद्र साहू पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सकलडीहा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष राजेश द्विवेदी के नेतृत्व में अलीनगर थाने का घेराव किया। इस मामले को देखते हुए सीओ सकलडीहा रामवीर सिंह के समझाने बुझाने पर भाजपा कार्यकर्ता शांत हुए। सीओ ने मामले में जांच कर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है ।


आप को बताया दें कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भुपौली चौकी प्रभारी देवेंद्र साहू को भारतीय जनता पार्टी के सकलडीहा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष राजेश द्विवेदी ने मोबाइल पर किसी समस्या के बाबत कॉल किया था । इस पर उन्होंने मंडल अध्यक्ष के साथ दुर्व्यवहार किया। साथ ही उन्हें गाली भी दी। उन्होंने कहा कि चौकी प्रभारी का व्यवहार भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति कभी भी सही नहीं रहा है। वह हमेशा उन्हें अपमानित करने का कार्य करते हैं। इससे आक्रोशित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता गुरुवार को अलीनगर थाना पहुंचे। जहां उन्होंने चौकी प्रभारी के खिलाफ काफी हो-हल्ला मचाया। 


आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की सुनवाई अधिकारी व कर्मचारी नहीं कर रहे हैं। इससे वे काफी आहत हुए हैं। भाजपाइयों के हंगामा की खबर सुनते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना पर तत्काल सीओ सकलडीहा रामवीर सिंह मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने शिकायती पत्र लेकर उन्हें समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। साथ ही आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। तब जाकर भाजपा कार्यकर्ता शांत हुए। 


इस दौरान भाजपाइयों में सतीश चौहान, मनोज गोंड, पंकज सिंह, गिरीश सिंह, अभिनव सिंह, किशन गोंड, डॉ विजय, अमृत जायसवाल, संतोष मिश्रा, रवि तिवारी, जेडी दुबे, अभिजीत यदुवंशी, जितेंद्र यादव, चंद्रा आदि लोग शामिल रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*