जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

दानपुर के रहने वाले आनंद कुमार कर रहे काले आलू की खेती, ये हैं उसके फायदे

उन्हीं स्टालों में से एक आज चर्चा का विषय बना रहा। ग्राम सभा दानपुर के रहने वाले आनंद कुमार मौर्य के द्वारा ऑस्ट्रेलिया से मंगाया गया काला आलू को देखकर लोग तरह तरह के सवाल पूछ रहे थे।
 

कृषि विज्ञान केंद्र में किसान दिवस का आयोजन

ऑस्ट्रेलिया का काला आलू रहा मुख्य दर्शन का केंद्र

दानपुर के रहने वाले आनंद कुमार कर रहे खेती

चंदौली जिले में कृषि विज्ञान केंद्र चंदौली में किसानों के मसीहा व भारत देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर चंदौली के कृषि विज्ञान केंद्र में आज कृषि मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान काली आलू की चर्चा जोरों पर रही।

 बताते चलें कि जिले में जैविक खेती पर विशेष बल देने के साथ ही मोटे अनाज मिलेट्स आजकल धीरे-धीरे विलुप्त होने के कगार पर हैं, उन्हें पुनः जीवित रखने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसीलिए कृषि विज्ञान केंद्र में विभिन्न विभागों और किसानों के द्वारा तरह तरह के स्टॉल लगाया गया था। इस दौरान  जिले के मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी स्टालों का निरीक्षण किया गया।

Black Potato

 उन्हीं स्टालों में से एक आज चर्चा का विषय बना रहा। ग्राम सभा दानपुर के रहने वाले आनंद कुमार मौर्य के द्वारा ऑस्ट्रेलिया से मंगाया गया काला आलू को देखकर लोग तरह तरह के सवाल पूछ रहे थे। बताया जा रहा है कि ये काला आलू शुगर फ्री है। इसका परीक्षण किया गया है, यह कई घातक बीमारियों में रामबाण की तरह काम कर सकता है।

Black Potato

इस तरह से देखा जाय तो चंदौली में काले धान व काले गेहूं के बाद अब काले आलू की भी खेती करने की शुरुआत हो रही है।  यह आलू कई औषधीय गुण होने के कारण सफेद आलू की तुलना में अधिक स्वास्थ लाभ देता है। इसे शुगर फ्री आलू कहा जाता है। इस आलू में 40% आयरन रहता है। इसमें 15% विटामिन B-6 है और 4% फ्लोरिक एसिड भी होता है।

Black Potato

साधारण आलू की खेती के समान ही काले आलू की खेती की जाती है। इसके लिए दोमट व बलुई दोमट मिट्टी बेहतर होती है। इसकी अगेती बुवाई 15 से 25 सितंबर और इसकी पछेती बुवाई के लिए 15-25 अक्टूबर तक का समय सबसे सटीक माना गया है। कई किसान 15 नवंबर से 25 दिसंबर के बीच तक आलू की पछेती बुवाई भी करके मुनाफा कमा सकते हैं।  

इस अवसर पर जिला मुख्य विकास अधिकारी सुरेंद्रनाथ श्रीवास्तव, जिला कृषि निदेशक जनार्दन सिंह, जिला कृषि अधिकारी जिला कृषि रक्षा अधिकारी स्नेहा के साथ साथ स्थानीय किसान मौजूद रहे।

 

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*