जीवितपुत्रिका पूजन के दौरान डूबे दोनों बच्चों के शव बरामद, SDRF की मदद से खोजी गयी लाश
एसडीआरएफ की मशक्कत के बाद मिल गई दोनों बच्चों की लाश
मौके पर सपा नेता मनोज सिंह W भी रहे मौजूद
दोनों शवों का होगा पोस्टमार्टम
चंदौली जनपद के कंदवा थाना क्षेत्र के चारी गांव के कर्मनाशा नदी में रविवार को शाम को जीवित्पुत्रिका व्रत के पूजन के दौरान 2 बच्चों पीयूष यादव (15 वर्ष) तथा हिमांशु यादव (9 वर्ष) नदी में नहा रहे थे, तभी गहरे पानी में डूबने लगे । एक दूसरे को बचाने के दौरान दोनों पानी में समा गए। उसे घटना के बाद कोहराम मच गया, तत्काल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

इसके साथ ही एसडीआरएफ और पीएसी की टीम रात को बुलाई गई। देर रात खोजबीन करने पर 9 वर्ष के हिमांशु यादव का शव तो बरामद हो गया था, लेकिन पीयूष यादव का शव सोमवार को दोपहर में एसडीआरएफ और पीएसी की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बरामद किया।

बताया जा रहा है कि शव को ढूंढने के दौरान पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू भी घटना की जानकारी के बाद मौके पर ही डटे रहे और परिजनों को बधाते बताते हुए राजस्व विभाग से पीड़ित परिवार को नियम अनुसार आपदा राशि दिलाने के लिए बात किया।

आपको बता दें कि चंदौली जनपद के कंदवा थाना क्षेत्र के चारी गांव के समीप कर्मनाशा नदी में रविवार को सायंकाल जीवितपुत्रिका व्रत के पूजन के दौरान औरतों के साथ गांव के ही कालका यादव और सियाराम यादव के पुत्र हिमांशु यादव और पीयूष यादव नदी में नहाने लगे तभी गहरे पानी में समाने के कारण दोनों की डूबने से मौत हो गई।किशोर के डूबने की सूचना के बाद परिवार में कोहरा मच गया और पूरे गांव में सियापा छा गया। पूजा की खुशियां मातम में बदल गई।

प्रशासन तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थानिक गोता खोरा के माध्यम से शव को खोजने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। देर रात एसडीआरएफ और पीएसी की टीम पहुंचकर शव को खोजने में जुटी, देर रात में हिमांशु का शव तो मिल गया लेकिन पीयूष का शव दूसरे दिन सोमवार को दोपहर में कड़ी मेहनत के बाद बरामद किया गया। शव को पुलिस ने कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए जिला अस्पताल भेजने जुटी है। इस घटना से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट गया।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







