दिनकर जी की रचनाएं आज भी हमारे लिए प्रासंगिक : उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक
राष्ट्र हित में हमेशा चलती रही दिनकर जी की लेखनी
डॉ महेन्द्र नाथ पांडेय ने ऐसे किया बखान
दिनकर के प्रतिबिंबित राष्ट्र स्वरूप पर वर्तमान सरकार कर रही है काम
चंदौली जिले के पं दीन दयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) के केंद्रीय विद्यालय आडिटोरियम में बतौर मुख्य अतिथि आये सूबे के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व बतौर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित करने पश्चात राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के चित्र पर माल्यार्पण कर समारोह की शुरुआत की।कार्यक्रम में दिनकर की 117 वीं जयंती के अवसर पर प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का सम्मान किया।

लोगों को संबोधित करते हुए सूबे के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भगवान कृष्ण गीता महाभारत पर जिन प्रसंगों का उल्लेख किया है, वे हमारे लिए आज भी प्रासंगिक हैं।आजादी की लड़ाई में भी उनका लेखनी के माध्यम से महत्वपूर्ण योगदान है।उन्होंने दिनकर जी की रचनाओं की कुछ पंक्तियों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी रचनायें हमारे लिए आज भी प्रेरणा श्रोत हैं।

कार्यक्रम में अपने संबोधन में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर की लेखनी में ओज था। उनकी लेखनी से राष्ट्रीय आंदोलन को दिशा मिली जो सदैव राष्ट्र हित में चलती थी। दिनकर जी हमेशा अन्याय के खिलाफ लड़े।उन्होंने गरीबों की पीड़ा को अपनी लेखनी में स्थान दिया।दिनकर के पास महात्मा गांधी की आर्थिक विचारधारा थी।वे गांधी से भी काफी प्रभावित थे। दिनकर की रचनाओं में जो राष्ट्र का स्वरूप है।

मीडिया से बातचीत में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने राष्ट्र कवि दिनकर की जयंती पर पूरे प्रदेशवासियों को भी शुभकामनाएं देते कहा कि देश की आजादी के लिए मां भारती के लिए उन्होंने अपने साहित्य के रूप में हम लोगों के लिए अनुपम भेट दी है।

आजम खान की जेल से रिहाई के सवाल पर उन्होंने कहा यह न्यायालय के मामला।न्यायालय में जो निर्णय दिया उसका सम्मान करते हैं।वहीं आजम खान के जेल से रिहा होने के बाद काजी कहने पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कहीं से लॉ एंड आर्डर को खराब नहीं होने दिया जाएगा।उत्तर प्रदेश के कानून व्यवस्था की दाद पूरा देश मानता है।

वहीं मीडिया से वार्ता करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र पांडेय ने जीएसटी के स्लैब में परिवर्तन को आम जनता के लिए बड़ी राहत बताया और कहा कि बाजारों में लोग उत्सव मनाकर मोदी जी धन्यवाद दे रहे हैं।उन्होंने 8 साल पहले चलाई गई व्यवस्था से देश को विश्व के विकसित राष्ट्र के समकक्ष खड़ा कर दिया है।विपक्ष के जीएसटी के स्लैब में बदलाव को बचत उत्सव की जगह चपत के सवाल पर उन्होंने कहा कि विपक्ष पूरी तरह से हताशा और निराशा में है। जनसेवा की वजह से बिहार में विपक्ष को चपत लगने वाली है और वहाँ भी आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

वहीं उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि जयराम रमेश,सैम पित्रोदा एवं वेणु गोपाल जब तक उनके सलाहकार रहेंगे, भाजपा लंबे समय तक शासन करती रहेगी।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह,सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, मुग़लसराय विधायक रमेश जायसवाल,चकिया विधायक कैलाश आचार्य, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह मौजूद रहे। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा काम करने वाले दस लोगों को सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दीना नाथ शर्मा,भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, अभिमन्यु सिंह, राणा प्रताप सिंह, सर्वेश कुशवाहा, समिति के प्रदेश अध्यक्ष संदीप सिंह व जिलाध्यक्ष अध्यक्ष राम सिंह पिंटू,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह, जिला चन्द्र मोहन गर्ग , पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग़हे, शरद सिंह, संजय पांडेय जितेंद्र पाण्डेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*








