जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सोनभद्र में शादी करना पड़ा महंगा, फेरे के बाद भी इंकार कर देती है लड़की

चंदौली जिले के नौगढ़ से बारात लेकर दुद्धी (सोनभद्र) पहुंचे दूल्हे को बिना  दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा। ‌ उसकी पोल खुल जाने से उसके सारे अरमानों पर पानी फिर गया।
 

बड़े अरमान से खाली हाथ लौटा दूल्हा

दुल्हन ने दूल्हे को दिव्यांग बताकर शादी से किया इनकार

 चंदौली के देवदत्तपुर से दुद्धी गई थी बारात 

चंदौली जिले के नौगढ़ से बारात लेकर दुद्धी (सोनभद्र) पहुंचे दूल्हे को बिना  दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा। ‌ उसकी पोल खुल जाने से उसके सारे अरमानों पर पानी फिर गया। बताया जा रहा है कि दुल्हन ने दूल्हे के साथ जयमाल व फेरे जैसी रस्मों के पूरा हो जाने के बाद लड़के को दिव्यांग बता कर शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद घराती व बाराती में हड़कंप मच गया। 

चंदौली जिले के चकरघट्टा थाना क्षेत्र के देवदत्तपुर गांव से गाजे बाजे के साथ गई बारात को बिना दुल्हन के बैरंग वापस लौटना पड़ा। द्वार पूजा के बाद  जयमाल की रस्म भी हो गयी थी। लेकिन मंडप में शादी के फेरे लेते समय दूल्हा पैर से दिव्यांग  निकला तो लड़की पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। बड़े बुजुर्गों के मनाने के बाद भी लड़की पक्ष नहीं माना। दुल्हन किसी भी कीमत पर फेरे लेने के लिए राजी नहीं हुई। बिना दुल्हन बरात वापस आने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा है। 

चकरघट्टा थाना क्षेत्र के  देवदत्तपुर गांव से बारात सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली के एक गांव में गई थी। शाम को  बरातियों का स्वागत किया गया। जिसके बाद द्वार पूजा हुई।  विवाह संपन्न होने के बाद फेरे लेते समय दूल्हे को एक पैर से दिव्यांग बताकर लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया।

 बताया जा रहा है कि शादी की सभी रस्में हो गई थीं, बस सिंदूर डालना बाकी था। लड़की ने बताया कि दूल्हा एक पैर से दिव्यांग है। दिव्यांग से शादी नही करूंगी।  इसके बाद घराती व बाराती में हड़कंप मच गया। काफी मान मनौव्वल के बाद भी मामला नहीं सुलझा। बड़े बुजुर्ग मामले में हस्तक्षेप कर समझाने की कोशिश की, किंतु लड़की ने शादी करने से साफ मना कर दिया। ‌देर रात दो बजे सभी बाराती वापस लौट आए, पर लड़का और लड़के का परिवार रुका था। लड़की पक्ष को समझाकर शादी करने का बहुत प्रयास किया गया पर बात नहीं बनी। लड़का पक्ष वापस जाते समय दुल्हन के श्रृंगार के लिए लाया हुआ कपड़ा व गहना वापस मांगने लगे तो लड़की पक्ष ने सामान देने से इनकार कर दिया। जिस पर लड़के पक्ष से पिता ने डायल 112 पर फोन कर समान वापस दिलाने की गुहार लगाई।

 मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों का सुलह समझौता कराने का प्रयास किया। लेकिन लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। दूल्हा सर्वेश ने कहा कि वह दिव्यांग नहीं है, मेरे शादी विवाह में जो खर्चा हुआ है वह लड़की पक्ष को देना पड़ेगा।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*