जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए मतदान जारी, 21 फरवरी को होगी मतगणना

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बीते आठ फरवरी को नामांकन दाखिल किए गए थे। इस दौरान दो प्रधान पद के लिए कुल पांच लोगों ने दावेदारी की थी।
 

नौगढ़ और चकिया में प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान

सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगी वोटिंग

कुल 19 रिक्त पदों के लिए हो रहे हैं उपचुनाव

चंदौली जिले के  राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार विकास खंड नौगढ़ में प्रधान पद के एक और चकिया में क्षेत्र पंचायत सदस्य के रिक्त पड़े पद पर उपनिर्वाचन के तहत बुधवार को मतदान हो रहा है। इसके लिए ब्लाक मुख्यालयों से कुल 6 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया था। सभी पोलिंग पार्टियां निर्वाचन सामाग्री के साथ अपने-अपने निर्धारित मतदेय स्थलों पर सकुशल पहुंच गईं थी और मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है।

आपको बता दें कि जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में दो प्रधान, चार बीडीसी और 13 सदस्यों सहित कुल 19 पद रिक्त हैं। इसमें नौगढ़ और चहिनयां ब्लाक में एक एक प्रधान पद और शहाबगंज, चकिया, सकलडीहा और नियामताबाद में बीडीसी के पद रिक्त हैं। जबकि चंदौली, नियामताबाद, सकलडीहा, बराहनी, चहिनयां, शहाबगंज, नौगढ़ और चकिया में सदस्य पद रिक्त हैं। इन पदों पर उपचुनाव की तिथि निर्धारित की गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बीते आठ फरवरी को नामांकन दाखिल किए गए थे। इस दौरान दो प्रधान पद के लिए कुल पांच लोगों ने दावेदारी की थी। इसमें नौगढ़ ब्लाक में खाली पड़े प्रधान पद के लिए चार उम्मीदवारों ने नामांकन कर ताल ठोंकी थी।

बताते चलें कि वहीं चहनियां में सिर्फ एक प्रत्याशी ने नामांकन किया था। इससे यहां निर्विरोध तय माना जा रहा है। वहीं चार बीडीसी पद के लिए छह प्रत्याशियों ने दावेदारी पेश की थी। जबकि रिक्त 13 सदस्य पद के लिए केवल चार उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। इसके बाद 10 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच और 11 फरवरी को नाम वापसी के बाद नौगढ़ ब्लाक के विशेषरपुर में होने वाले ग्राम प्रधान पद के लिए तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसमें कलावती, किरन और रोमा अपना भाग्य आजमा रही है। इससे त्रिकोणीय लड़ाई होने की उम्मीद लगाई जा रही है। वहीं चकिया ब्लाक के नरहरपुर ग्राम पंचायत में रिक्त क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए दो प्रत्याशी प्रियंका यादव और संजय ताल ठोक रहे हैं। इससे यहां आमने सामने की लड़ाई है।

फिलहाल 19 को दो ब्लाकों में मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इन ब्लाकों में चुनाव कराने के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की गई है। सभी पोलिंग पार्टियां मतदेय स्थलों पर पहुंचकर कार्रवाई में जुट गई है। मतदान की प्रक्रिया सुबह सात बजे से सायं पांच बजे तक चलेगी। वहीं 21 फरवरी को मतगणना की जाएगी। इसमें प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।

कड़ी सुरक्षा के बीच पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्र पर पहुंची
नौगढ़ ब्लाक के ग्राम पंचायत विशेषरपुर के रिक्त हुए ग्राम प्रचान पद के लिए उपचुनाव बुधवार को होगा। जिसके लिए मंगलवार को सायंकाल पोलिग पार्टियां बूथों पर पहुंच गयी। बीडीओ अमित कुमार ने बताया कि मतदान प्रातः 07 बजे से 05 तक होगा। ग्राम पंचायत विशेषरपुर में कुल 1936 मतदाता हैं। इसके लिए चार बूथ बनाए गए हैं।

इस संबंध में एडीओ पंचायत मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम पंचायत विशेषरपुर के रिक्त ग्राम प्रधान पद के लिए 03 उम्मीदवार रीमा, कमलावती और किरन सिंह प्रत्याशी हैं। ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान चंपा देवी का बीमारी से 06 माह पूर्व निधन हो जाने से पद रिक्त हो गया था।

थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह ने पोलिंग बूथों पर जाकर के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं चकिया ब्लाक के नरहरपुर गांव में क्षेत्र पंचायत के उप चुनाव में रिक्त चल रहे पद पर 19 फरवरी को मतदान हो रहा है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*