जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय का जन्मदिन आज, PM-CM के साथ कई नेताओं ने दी बधाई

चंदौली जिले के सांसद और मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय का आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं, जिस मौके पर देश के कई नेता व मुख्यमंत्री भी उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
 

चंदौली जिले के सांसद को मिल रही ढेर सारी बधाई

देशभर के नेताओं की ओर से आ रहे शुभ़कामना संदेश

जानिए किसने उनके लिए क्या लिखा है...

चंदौली जिले के सांसद और मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर लोग उनको शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी क्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे को जन्मदिन की बधाई दी है।
 नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर बधाई देते हुए डॉक्टर महेंद्र पांडे के द्वारा भारी उद्योग मंत्रालय में किए गए काम और प्रयासों की सराहना की है और उनको बधाई दी है।

Dr. Mahendra Nath Pandey Birthday
कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने प्रधानमंत्री के द्वारा दी गई शुभकामनाएं पर अपना रिएक्शन भी दिया है और लिखा है कि जन्मदिन पर आपका स्नेह व आशीर्वाद पाकर धन्य हो गया। आपके नेतृत्व में आपकी विशेष पहल से विकास तथा आत्मनिर्भर भारत की तरफ देश बढ़ रहा है। आप करोड़ों लोगों को सदैव प्रेरित और उत्साहित करते रहेंगे।

चंदौली जिले के सांसद और मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय का आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं, जिस मौके पर देश के कई नेता व मुख्यमंत्री भी उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ महेंद्र नाथ पांडेय को बधाई देते हुए लिखा कि बाबा श्री विश्वनाथ जी से आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु की प्रार्थना है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*