जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

मोदी सरकार के मंत्री और चंदौली के सांसद कोरोना पॉजिटिव, यशोदा अस्पताल में भर्ती

चंदौली जिले के सांसद और भारतीय जनता पार्टी की सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय भी कोरोना के शिकार हो गए हैं।
 

मोदी सरकार के मंत्री और चंदौली के सांसद कोरोना पॉजिटिव

यशोदा अस्पताल में भर्ती  

 चंदौली जिले के सांसद और भारतीय जनता पार्टी की सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय भी कोरोना के शिकार हो गए हैं। महेंद्र नाथ पांडेय को गिरते हुए ऑक्सीजन लेवल के कारण दिल्ली  के कौशांबी इलाके में स्थित यशोदा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि जांच में उनके कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चंदौली जिले में आज महेंद्र पांडेय को जिला मुख्यालय पर रेलवे ओवरब्रिज का शुभारंभ करना था। इसके साथ ही साथ धानापुर विकासखंड में हुए विकास कार्यों का लोकार्पण करना था, लेकिन अपने खराब स्वास्थ्य और गिरते ऑक्सीजन लेवल के कारण व चंदौली नहीं आ सके और जिले की जनता को अस्पताल से ही मोबाइल फोन के जरिए संबोधित किया है।

उनके प्रतिनिधि के द्वारा डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि भी की गई है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*