जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

कैबिनेट मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय की सेहत में लगातार सुधार, आज होगी एक और जांच

सांसद और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है।
 

जानिए कैसी है कैबिनेट मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय की सेहत

आज होनी है एक और जांच

 एक सप्ताह तक आइसोलेशन में रहने की उम्मीद
 

चंदौली जिले के सांसद और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। आज उनकी एक और जांच होने की बात कही जा रही है।

आपको याद होगा कि केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय को 3 जनवरी को कोरोना पॉजीटिव होने के बाद गाजियाबाद के कौशांबी इलाके के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। उनका उपचार कर रहे चिकित्सा दल के प्रमुख चिकित्सक और अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुज अग्रवाल का कहना है कि केंद्रीय मंत्री की हालत स्थिर बनी हुई है। उन्हें थोड़ी कमजोरी जरूर है, लेकिन ऑक्सीजन सपोर्ट की आवश्यकता नहीं है।

 dr mn pandey corona positive

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि शुक्रवार को इनका आरटी पीसीआर टेस्ट कराया जाएगा और उसके अनुसार आगे की रणनीति बनाई जाएगी। लेकिन ऐसी संभावना जताई जा रही है कि कैबिनेट मंत्री लगभग 1 सप्ताह तक आराम करेंगे। अगर उनकी कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आ गई तो भी वह अस्पताल या अपने घर जाकर आराम करेंगे और सार्वजनिक कार्यक्रमों में आने जाने से बचने की कोशिश करेंगे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*