जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

CDO आर. जगत साईं ने मारा शहाबगंज ब्लाक में छापा, औचक निरीक्षण में मिली कई तरह की लापरवाही

स्वास्थ्य केंद्र पर उन्होंने साफ–सफाई और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने व आये दिन चिकित्सकों के अनुपस्थित रहने पर सीएमओ को पत्र लिखने की बात कही।
 

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की पढ़ाई और व्यवस्थाओं की समीक्षा

टूटी खिड़की और छत से रिसाव पर प्रधान व सचिव तलब

शिक्षण की गुणवत्ता पर ध्यान देने के लिए बीएसए को निर्देश

चिकित्सकों की अनुपस्थिति पर सीएमओ को पत्र लिखने के निर्देश

चंदौली जिले के शहाबगंज में मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं ने सोमवार को शहाबगंज विकास खण्ड क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान  उन्होंने बयापुर गांव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहाबगंज, ब्लाक कार्यालय और उद्यान विभाग का जायजा लिया।

CDO Chandauli Action

आपको बता दें कि निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने विद्यालय में छात्राओं की पढ़ाई, भोजन व आवासीय व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने पाया कि विद्यालय की खिड़की का शीशा टूटा हुआ है तथा छत से पानी रिसाव की समस्या बनी हुई है। इस पर प्रधान व सेक्रेटरी को जिला मुख्यालय की बैठक में तलब किया। साथ ही शिक्षकों के पढ़ाई की गुणवत्ता पर ध्यान रखने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार को निर्देश दिए।

स्वास्थ्य केंद्र पर उन्होंने साफ–सफाई और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने व आये दिन चिकित्सकों के अनुपस्थित रहने पर सीएमओ को पत्र लिखने की बात कही।

CDO Chandauli Action

बताते चलें कि ब्लाक कार्यालय में लंबित कार्यों की जानकारी लेकर अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। समाज कल्याण कार्यालय का भवन का छत जर्जर होने पर खंड विकास अधिकारी को धन के लिए आवेदन करने की बात कही। 

उद्यान विभाग की समीक्षा में पौधरोपण और रखरखाव की प्रगति जानी। सीडीओ ने कहा कि योजनाओं का लाभ जनता तक समय से पहुँचना चाहिए, किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

CDO Chandauli Action

इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह,खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह,एडीओ आईएसबी अजय सिंह,सुनिल राज पाल ग्राम विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद भारती रामप्रकाश राम साहब सिंह चंद्रबली सिंह, सत्यार्थ प्रकाश सिंह सहित ब्लाक कर्मी मौजूद थे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*