जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

CDO ने छात्रों के लिए कहीं बड़ी बात, आगे बढ़ने के लिए पश्चिमी नहीं भारतीयता कल्चर जरूरी

चंदौली के सीडीओ आर जगत साईं ने SRVS स्कूल के छात्रों से कहा कि पश्चिमी नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और संस्कारों को अपनाकर आगे बढ़ें। उन्होंने अपनी जड़ों से जुड़ने और बड़ों का सम्मान करने की सीख दी।
 

SRVS स्कूल मुगलसराय में CDO ने की शिरकत

सीडीओ आर जगत साईं का छात्रों को बड़ा संदेश

पश्चिमी नहीं, भारतीयता के संस्कार से आगे बढ़ो

CDO ने छात्रों का किया मार्गदर्शन

चंदौली जनपद के पचफेडवा मुगलसराय स्थित SRVS स्कूल में शनिवार शाम को टॉपर छात्रों के लिए पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) आर जगत साईं ने किया। छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन धार्मिक, देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से किया, जिससे उपस्थित सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए। स्कूल के डायरेक्टर छत्रबली सिंह ने मुख्य अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया।

cdo-chandauli

आगे बढ़ने के लिए भारतीय संस्कार है जरूरी

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीडीओ आर जगत साईं ने छात्रों को संबोधित करते हुए एक महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रतिस्पर्धा आवश्यक है, लेकिन सफलता का मार्ग पश्चिमी सभ्यता की नकल करके नहीं, बल्कि अपने भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जुड़कर ही बनाया जा सकता है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि छात्रों को अपनी परंपराओं, वेशभूषा, बोलचाल, खान-पान की संस्कृति और सबसे महत्वपूर्ण, बड़ों के प्रति सम्मान की भावना को कभी नहीं भूलना चाहिए।

cdo-chandauli

अपनी ऊर्जा और क्षमता को पहचानें

सीडीओ ने छात्रों को आत्म-मूल्यांकन का महत्व समझाया। उन्होंने कहा, "कभी-कभी अन्य लोगों से सीखना भी पड़ता है, इस प्रयास में हम अपने बारे में जब सौ प्रतिशत जान लेते हैं तो देखना चाहिए किस चीज़ में मैं अच्छा हूँ, किस चीज़ में मैं अच्छा नहीं हूँ और मुझे और सीखने की ज़रूरत है।" उन्होंने बताया कि जब इंसान को यह स्पष्टता मिल जाती है, तो उन्हें अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने में बहुत कम समय लगता है और वे तेज़ी से सफलता प्राप्त करते हैं।

जड़ों से जुड़कर आगे बढ़ने की सीख

मुख्य विकास अधिकारी ने पश्चिमी देशों की ओर बढ़ते आकर्षण पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने माना कि कुछ अच्छी चीजें पश्चिम की संस्कृति से सीखी जा सकती हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम अपनी जड़ों को भूलकर स्वयं को समाप्त कर दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि हमें हमेशा अपने ट्रेडिशनल भारतीय रंग और संस्कृति को प्राथमिकता देनी चाहिए और बाकि जगहों से केवल अच्छी चीज़ें सीखकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने छात्रों से तीन मुख्य बातों पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया। उनके अनुसार, छात्रों का एनर्जेटिक प्रदर्शन उन्हें भी दैनिक प्रशासनिक कार्यों के बीच में अच्छा महसूस कराता है।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति

कार्यक्रम को सफल बनाने में SRVS स्कूल के डायरेक्टर छत्रबली सिंह, श्याम जी सिंह, सरिता सिंह सहित स्कूल के सभी स्टाफ और अभिभावकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सीडीओ का यह संदेश निश्चित रूप से छात्रों को भारतीयता के गौरव के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*