जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

31 दिसंबर तक सभी लक्ष्यों को 100 प्रतिशत पूरा करने का फरमान, CDO साहब लेंगे डेली रिपोर्ट

सीडीओ ने निर्देश दिया कि 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2025 तक सभी विभाग अपने लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करेंगे।
 

मुख्य विकास अधिकारी की समीक्षा मीटिंग

आकांक्षी विकास खंड चहनियां की समीक्षा

अधिकारियों को 100% लक्ष्य प्राप्ति का निर्देश

चंदौली जिले के चहनियां ब्लॉक में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) आर. जगत साई ने बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर 'आकांक्षी विकास खंड' के तहत नीति आयोग द्वारा निर्धारित सभी पैमानों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को 31 दिसंबर 2025 तक सभी लक्ष्यों को 100% पूरा करने का सख्त निर्देश दिया।

बैठक की शुरुआत में, ब्लॉक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल ने सीडीओ का स्वागत किया। इसके बाद सीडीओ ने ब्लॉक मुख्यालय परिसर में बन रहे अमृत वाटिका का निरीक्षण किया और वहां फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण भी किया।

माइक्रो प्लान बनाने का निर्देश
समीक्षा के दौरान, सीडीओ ने सभी विभागों के अधिकारियों से उनके संबंधित इंडिकेटर्स (पैरामीटर्स) की पूर्ति के लिए प्रतिदिन का माइक्रो प्लान तैयार कर गुरुवार शाम तक प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस माइक्रो प्लान में फील्ड अफसरों, ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों और डेवलपमेंट पार्टनर्स की जिम्मेदारियां तय होनी चाहिए, ताकि हर बिंदु पर एक स्पष्ट रोडमैप तैयार हो सके।

प्रतिदिन रिपोर्टिंग अनिवार्य
सीडीओ ने निर्देश दिया कि 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2025 तक सभी विभाग अपने लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करेंगे। सभी विभागों को अपनी दैनिक प्रगति रिपोर्ट सहायक विकास अधिकारी (सांख्यिकी) को शाम 4 बजे तक जमा करनी होगी, जो शाम 5 बजे तक समेकित रिपोर्ट सीडीओ को प्रस्तुत करेंगे।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, आईसीडीएस, एनआरएलएम, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, ग्राम विकास विभाग, जल जीवन मिशन सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को उनके लक्ष्यों को समय सीमा में पूरा करने के लिए निर्देशित किया गया।

सीडीओ ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही न हो और सभी विभाग आपस में समन्वय बनाकर काम करें, ताकि ब्लॉक को 'आकांक्षी विकास खंड' की सूची से बाहर लाया जा सके। इस दौरान डीसी एनआरएलएम श्वेता सिंह, खंड विकास अधिकारी राजेश नायक, बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन सिंह समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*