आकांक्षी ब्लॉक चहनियां को मिला प्रदेश में तीसरा स्थान, मिली डेढ़ करोड़ की प्रोत्साहन राशि

विकास कार्य को लेकर मिली डेढ़ करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि
शिक्षा के क्षेत्र में विकास को लेकर किया जाएगा खर्च
ब्लॉक के कर्मचारियों में हर्ष का माहौल
चंदौली जिले में क्रिटिकल गैप्स योजना में प्रदेश में विकास खंड चहनियां को तीसरा स्थान मिला है। शासन की ओर से डेढ़ करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि मिली है। इस धन का व्यय शिक्षा के क्षेत्र में किया जाएगा। इस उपलब्धि पर ब्लाक कर्मियों में हर्ष है।
आपको बता दें कि चहनियां विकास खंड वर्ष 2022 में आकांक्षी ब्लाक घोषित किया गया था। इस ब्लाक को मार्च 2023 से दिसंबर 2024 तक ओवरहाल डेल्टा रैंकिंग, विषयगत क्षेत्र और डेल्टा रैंकिंग के आधार पर यह स्थान प्राप्त हुआ है। ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल ने कहा कि यह गर्व की बात है कि चहनियां ब्लाक को प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है। जिसे शिक्षा के क्षेत्र में विकास कराने के लिए स्वीकृति प्रदान किया गया है। स्वीकृत धनराशि का उपयोग विकास खंड में क्रिटिकल गैप्स के मार्गदर्शी सिद्धांतों के अंतर्गत अनुमन्य कार्यों के लिए किया जाएगा।

बताया कि विकास के आधार पर सर्वे होने पर यह राशि विकास के लिए मिलता है। 2022 में टीम बनाकर विकास का कार्य शुरू करा दिया गया था। यह प्रयास रंग लाया है। अब तक के प्रमुख काल में आकांक्षी योजनांतर्गत ब्लाक चयनित नहीं हुआ था। यह सब विकास के आधार पर ही होता है। कहा कि इस धनराशि का शिक्षा के क्षेत्र पूर्ण रूप से किया जाएगा। किसी अन्य मद में इसका खर्च नहीं उपयोग होगा।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*