जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

शहीद चन्दन राय के मूर्ति का अनावरण, सांसद बोले- चन्दन हम सब के लिए वन्दनीय

विशिष्ठ अतिथि विधायक सुशील सिंह ने कहा कि भाई चन्दन की देश के लिए दी गई कुर्बानी व्यर्थ नहीं जायेगी। उनकी कुर्बानी को संजोते हुए सदैव नमन किया जायेगा।
 

महेंद्र नाथ पाण्डेय व विधायक सुशील सिंह रहे मौजूद

वीर सैनिक के बलिदान को किया याद

श्रद्धाजंलि समारोह में रहे कई गणमान्य लोग मौजूद

चंदौली जिले के नदेसर मारूफपुर में शहीद चन्दन राय की छठवीं पुण्यतिथि श्रद्धाजंलि समारोह त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन व शहीद चन्दन राय पुण्य तिथि आयोजन समिति के तत्वाधान में कार्यक्रम संयोजक वाराणसी विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य अम्बरीश सिंह भोला के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम तिरंगा का ध्वजारोहण हुआ ।

Dr MN Pandey

कार्यक्रम में खण्डवारी देवी इंटर कालेज चहनियां के छात्रों ने "तिरंगे के सम्मान में "फौजी ड्रेस में गीत डांस प्रस्तुत किया गया। सेन्ट जोसेफ विद्यालय रानेपुर के बच्चो द्वारा शिव तांडव प्रस्तुत किया गया। साथ ही भोजपुरी गायक मनोहर सिंह व राहुल सिंह ने देश भक्ति व शहीदों पर गीत प्रस्तुत किया गया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय ने शहीद चन्दन राय के मूर्ति का अनावरण किया।
           Dr MN Pandey
 इस दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि दुश्मनों से देश की रखवाली करते हुए वीरगति को प्राप्त होने वाले फौजी भाईयों के कारण हम सबके देश का मान सम्मान अक्षुण्ण है। देश सेवा ब्रत पालन करते हुए जम्मू-कश्मीर में अपने प्राणों को कुर्बानी देने वाले नदेसर मारूफपुर के लाल आदरणीय सत्यप्रकाश राय के सुपुत्र चन्दन राय  हम सब के लिए वन्दनीय है। अम्बरीश जी द्वारा यह कार्यक्रम बहुत ही पवित्र है । यहां सैनिक के भी परिवार है । बताइए अन्य सरकारों में क्या ये सम्मान मिलता था। जब अटल जी की सरकार थी तो कारगिल युद्ध में शहीदों को हवाई जहाज से लाना, उनको सैल्यूट देना, डेड बॉडी को परिजनों में सौंपना, उनको सम्मान देना, उनके परिजनों को सुविधाएं देना, एक एक मिनिस्टर जाकर उनके सम्मान में कार्यक्रम करना, आज तक किसी सरकार में नहीं हुआ। आज उसी परम्परा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बढ़ा रहे हैं। आज इनके नाम पर बलुआ में शहीद चन्दन सेतु रखा गया है।
      
विशिष्ठ अतिथि विधायक सुशील सिंह ने कहा कि भाई चन्दन की देश के लिए दी गई कुर्बानी व्यर्थ नहीं जायेगी। उनकी कुर्बानी को संजोते हुए सदैव नमन किया जायेगा।
         Dr MN Pandey
अंत में वीर गति प्राप्त फौजियों के परिजनों व सेवानिवृत्त फौजियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।
          
इस दौरान मुख्य रूप से धनंजय सिंह, डॉ. अरबिंद पाण्डेय, केएन पाण्डेय, डॉ. अखिलेश अग्रहरी, राजेंद्र पांडेय, दीपक जायसवाल, अमृत चौरसिया, अतुल सिंह रघुवंशी, एडवोकेट संदीप सिंह, मोहित राय, अभय कुमार यादव "प्रदीप", प्रधान आशुतोष सिंह, संकठा राजभर, विपुल सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Dr MN Pandey

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सरिता मौर्य, संचालन रामदरस यादव व धन्यवाद ज्ञापन आयोजक वाराणसी विकास प्राधिकरण के सदस्य अम्बरीश सिंह भोला ने किया।

Dr MN Pandey

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*