जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

ओवरलोडिंग करने वाले ट्रक ड्राइवरों के लाइसेंस होंगे कैंसिल, चंदौली में शुरू हो गयी कार्रवाई

इस कार्रवाई से सबसे ज्यादा प्रभावित बिहार राज्य से आने वाले वाहन हैं, जो चंदौली जिले से होकर माल की ढुलाई करते हैं। परिवहन विभाग ने ऐसे वाहनों पर लगातार निगरानी रखी हुई है।
 

ओवरलोडिंग पर ARTO की बड़ी कार्रवाई

पकड़े गए 56 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस होंगे निलंबित

एआरटीओ डॉ. सर्वेश गौतम ने शुरू कर दी कार्रवाई

चंदौली जिले में उत्तर प्रदेश और बिहार के बार्डर पर परिवहन विभाग खास अभियान चला रहा है। बिहार से आने वाले ओवरलोड वाहनों पर चंदौली के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) डॉ. सर्वेश गौतम ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने 56 ओवरलोड वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की तैयारी कर ली है, जिससे वाहन चालकों और मालिकों में हड़कंप मच गया है।

सड़क सुरक्षा और सड़कों की खराब हालत
एआरटीओ डॉ. गौतम ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। ओवरलोडिंग से वाहनों की रफ्तार और संतुलन बिगड़ता है, जिससे सड़क हादसों का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा, ओवरलोड वाहन सड़कों को भी जल्दी खराब कर देते हैं, जिससे सरकारी खजाने पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है।

ARTO action

बिहार से आने वाले वाहनों पर ज्यादा असर
इस कार्रवाई से सबसे ज्यादा प्रभावित बिहार राज्य से आने वाले वाहन हैं, जो चंदौली जिले से होकर माल की ढुलाई करते हैं। परिवहन विभाग ने ऐसे वाहनों पर लगातार निगरानी रखी हुई है। सरकार के निर्देश के मुताबिक कार्रवाई की जा रही है और ऐसे वाहन चालकों को चेतावनी दी जी रही है, ताकि ओवरलोडिंग की समस्या से निजात पायी जा सके।

इस सख्त कदम से यह साफ हो गया है कि प्रशासन ओवरलोडिंग के मामले में कोई ढिलाई नहीं बरतेगा। कुछ वाहनों के परमिट भी निलंबित किए जा रहे हैं, जो वाहन मालिकों के लिए एक और बड़ा झटका है। यह कार्रवाई न केवल नियमों का उल्लंघन करने वालों को सबक सिखाएगी, बल्कि भविष्य में भी ओवरलोडिंग पर रोक लगाने में मदद करेगी।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*