मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय हंडा विद्यालय में पहुंचे BSA सचिन कुमार: 105 मजदूरों को देख गुस्से में बोले- घटिया काम न करो
BSA सचिन कुमार ने किया विद्यालय का औचक निरीक्षण
हंडा में निर्माणाधीन मॉडल विद्यालय का लिया जायजा
निर्माण कार्य में 105 मजदूर पाए गए कार्यरत
गुणवत्ता में ढिलाई पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
रोजाना की कार्य प्रगति रिपोर्ट सौंपने के निर्देश
चहनिया हंडा मॉडल कम्पोजिट विद्यालय, चंदौली खबर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, चंदौली शिक्षा विभाग विकास कार्य, चंदौली न्यूज विद्यालय निर्माण गुणवत्ताचंदौली जिले के जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के सख्त रुख के बाद बेसिक शिक्षा विभाग पूरी तरह एक्शन में नजर आ रहा है। इसी क्रम में बुधवार, 02 सितम्बर 2026 को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) सचिन कुमार ने चहनिया विकास खंड के हंडा स्थित निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय का अचानक निरीक्षण किया।
105 मजदूर मिले काम पर, गति का लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान बीएसए ने पाया कि मौके पर 105 मजदूर काम कर रहे थे। उन्होंने पूरे परिसर में घूम-घूमकर निर्माण कार्य की रफ्तार और सामग्री की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की। बीएसए ने स्पष्ट किया कि ग्रामीण बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए यह सरकार का एक बेहद महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है।
गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं
BSA सचिन कुमार ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिले में चल रही सभी परियोजनाओं को समय पर और बिना किसी गड़बड़ी के पूरा करना पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कड़ी चेतावनी दी कि विद्यालय निर्माण में किसी भी स्तर पर घटिया सामग्री या लापरवाही पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रोजाना प्रगति रिपोर्ट भेजने का आदेश
काम को समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए बीएसए ने जरूरत पड़ने पर श्रमिकों की संख्या और बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कार्यदायी संस्था और खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) चहनिया को आदेश दिया कि वे निर्माण कार्य की डेली प्रगति रिपोर्ट अनिवार्य रूप से विभाग को भेजेंगे।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







