जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली में बाढ़ के मद्देनजर लागू हुआ रूट डायवर्जन प्लान

चकिया की तरफ से आने वाले वाहनों को गौडिहार चौराहा से होकर जिवनाथपुर, पटनवां और टेंगरा मोड़ होते हुए जनपद वाराणसी और मुगलसराय की दिशा में जाने के लिए निर्देशित किया गया है।
 

बबुरी में बाढ़ के चलते रूट डायवर्जन

सोनभद्र डैम से छोड़ा गया 22 हजार क्यूसेक पानी

भारी बारिश से बबुरी क्षेत्र में संकट

चकिया की तरफ आने वाले वाहन नए रूट से जाएँगे
 

चंदौली जिले के थाना बबुरी क्षेत्र में भारी वर्षा और सोनभद्र जिले के नगवां डैम से 22 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने की सूचना के बाद बबुरी क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से रूट डायवर्जन लागू कर दिया है। यह योजना 04 अक्टूबर 2025 से अगले तीन दिनों तक लागू रहेगी।

आपको बता दें कि गोधना चौराहा से बबुरी होते हुए चकिया की ओर जाने वाले सभी वाहन – भारी वाहन, मालवाहक वाहन, चार पहिया, ऑटो, ई-रिक्शा और दोपहिया वाहन अब इस मार्ग का उपयोग नहीं करेंगे।

चकिया की तरफ से आने वाले वाहनों को गौडिहार चौराहा से होकर जिवनाथपुर, पटनवां और टेंगरा मोड़ होते हुए जनपद वाराणसी और मुगलसराय की दिशा में जाने के लिए निर्देशित किया गया है।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्देशित रूट का पालन करें और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करें। अधिकारियों ने कहा कि इस अवधि में सड़क सुरक्षा और यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

इस रूट डायवर्जन से क्षेत्रीय यातायात प्रभावित होगा, लेकिन प्रशासन ने कहा कि यह कदम बाढ़ की संभावना और जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*