चंदौली कॉन्क्लेव 2026: 'विकसित चंदौली' के संकल्प के साथ महामंथन थोड़ी देर में होगा शुरू, शिक्षा-स्वास्थ्य और उद्योग पर विजन होगा साफ
चंदौली जनपद के सर्वांगीण विकास के लिए 'चंदौली कॉन्क्लेव 2026' का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज में आयोजित इस 3 दिवसीय कार्यक्रम में शिक्षा, चिकित्सा और उद्योग जगत के दिग्गज जिले की सूरत बदलने के लिए साझा रणनीति तैयार करेंगे।
विकसित चंदौली के लिए विशेषज्ञों का महामंथन
शिक्षा को नई दिशा देने की बड़ी पहल
बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए खास रोडमैप
जिले में स्टार्टअप और उद्योगों को बढ़ावा
जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों का साझा मंच
उत्तर प्रदेश के उभरते जनपद चंदौली को 'विकसित भारत' की तर्ज पर 'विकसित चंदौली' बनाने के संकल्प के साथ 'चंदौली कॉन्क्लेव 2026' का आज शानदार आगाज होने जा रहा है। बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और अतिथियों के स्वागत के साथ होगा। इस तीन दिवसीय कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य जिले के भविष्य का रोडमैप तैयार करना और विकास की चुनौतियों को दूर करना है।

कार्यक्रम के पहले दिन जनपद के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद, चिकित्सक और उद्यमी एक मंच पर आएंगे। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि बिना बेहतर शिक्षा और सुदृढ़ स्वास्थ्य सेवाओं के किसी भी क्षेत्र का विकास संभव नहीं है।
शिक्षा जगत: प्राथमिक से उच्च शिक्षा तक सुधार की दरकार
कॉन्क्लेव का पहला सत्र पूरी तरह शिक्षा जगत को समर्पित रहेगा। इस दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों ने बेसिक और माध्यमिक शिक्षा की वर्तमान स्थिति का ब्यौरा पेश किया जाएगा। साथ ही इस बात पर चर्चा होगी कि चंदौली को शिक्षा का हब बनाना है, तो हमें बुनियादी ढांचे के साथ-साथ शिक्षकों के कौशल विकास पर भी ध्यान देना होगा। इस दौरान शिक्षा जगत से जुड़े लोग अपनी बात रखेंगे।

चिकित्सा जगत: सरकारी और निजी क्षेत्र के बीच सामंजस्य
दूसरे सत्र में जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गहन मंथन होगा। जहां पर जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिले के सरकारी अस्पतालों की भावी योजनाओं और मेडिकल कॉलेज की सेवाओं सुविधाओं की जानकारी देंगे। साथ ही चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञों के द्वारा चर्चा होगी कि कैसे सरकारी और निजी डॉक्टर मिलकर जिले के अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण इलाज पहुंचा सकते हैं। इस दौरान डॉक्टरों ने अपने पेशे के प्रति नैतिक जिम्मेदारी और स्थानीय स्तर पर आने वाली सुरक्षा व सहयोग संबंधी चुनौतियों पर भी प्रशासन से अपील करेंगे।
उद्योग और स्टार्टअप: स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर
तीसरे सत्र का केंद्र बिंदु जिले में उद्योग व रोजगार के अवसर बढ़ाने पर केन्द्रित होगा। जिसमें उद्योग विभाग और बैंक के अधिकारी जिले में स्टार्टअप्स के लिए उपलब्ध सरकारी योजनाओं और बैंकों से मिलने वाले सहयोग की जानकारी देंगे। साथ ही इस सत्र में 'एलाइड पॉलिमर्स' के संस्थापक रमेश चंद्र पांडेय की सफलता की कहानी आकर्षण का केंद्र रहेगी, जो बताएंगे कि कैसे गांवों में भी फैक्ट्री लगाकर सपनों को साकार किया जा सकता है। उद्यमियों ने रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के फेज-1, 2 और 3 की बुनियादी समस्याओं जैसे सड़क, बिजली और जल निकासी के त्वरित समाधान की मांग उठायी जा सकती है।
जनप्रतिनिधियों का मिल रहा है समर्थन
इस महामंथन में सांसद वीरेन्द्र सिंह, पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव, छोटेलाल खरवार और पूर्व विधायक मनोज सिंह सहित कई राजनीतिक हस्तियों ने हिस्सा लेने के लिए आ रहे हैं। सभी नेताओं ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जिले के विकास के लिए सामूहिक प्रयास करने की प्रतिबद्धता जताई है।
कॉन्क्लेव के आयोजकों का मानना है कि इन तीन दिनों में जो सुझाव और निष्कर्ष निकलेंगे, उन्हें एक विस्तृत रिपोर्ट के रूप में शासन को भेजा जाएगा। कार्यक्रम में युवाओं की भारी भागीदारी यह दर्शाती है कि चंदौली का भविष्य बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार है।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







