चंदौली में कांग्रेस का हुंकार: वोट चोरी और चढ़ावा चोरी के खिलाफ गांव-गांव में लगेगी चौपाल, ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग
जिला कांग्रेस कमेटी चंदौली की बैठक में वोट चोरी और चढ़ावा चोरी के खिलाफ गांव-गांव आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया। मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की गई।
चंदौली कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय तैयारी बैठक
वोट चोरी के खिलाफ गांव-गांव चौपाल
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग
अयोध्या चढ़ावा चोरी पर भाजपा से सवाल
चंदौली जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी की अध्यक्षता में 7 नवंबर 2026 को एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य देश में हो रही कथित वोट चोरी और अयोध्या प्रभु श्री राम के चढ़ावा चोरी के विरोध को गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचाना था।
बैठक के दौरान 'वोट बचाओ देश बचाओ' कार्यक्रम के तहत ब्लॉकवार नेताओं और पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गईं। पार्टी अब हर गांव और बूथ स्तर पर चौपाल लगाकर इस मुद्दे पर जनता को जागरूक करेगी और अभियान को तेज करेगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की उठी मांग
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि हमारे नेता श्री राहुल गांधी ने बार-बार वोट चोरी के मुद्दे को उजागर किया है, जो अब पूरी तरह प्रमाणित हो चुका है। देश की निर्वाचन प्रणाली से जनता का भरोसा पूरी तरह उठ चुका है।
उन्होंने मांग की कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से हटाकर देशद्रोह के आरोप में जेल भेजा जाए। उनके कार्यकाल के फैसलों की स्वतंत्र समीक्षा हो और देश में चुनाव केवल बैलेट पेपर से कराए जाएं। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि धर्म की राजनीति करने वाली भाजपा अयोध्या में प्रभु श्री राम का चढ़ावा चोरी करने वालों को बचा रही है।

निर्वाचन आयुक्तों की आपत्तियों का हवाला देकर सरकार पर साधा निशाना
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और एआईसीसी सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि पिछले 10 महीनों में दो निर्वाचन आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के एकतरफा निर्णयों पर 14 बार औपचारिक आपत्ति दर्ज की है।
उन्होंने बताया कि बिना सहमति एसआईआर (SIR) प्रक्रिया से नए नाम जोड़ने, घटाने और आईटी प्रणाली को दिल्ली में केंद्रीकृत करने पर सवाल उठाए गए। इससे यह साबित होता है कि धांधली की गई है। यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक निर्वाचन प्रणाली पारदर्शी नहीं हो जाती।

बैठक में बड़ी संख्या में मौजूद रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पदाधिकारी
इस महत्वपूर्ण बैठक का संचालन शिवेंद्र मिश्रा ने किया और अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने की। कार्यक्रम में दर्जनों प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने इस आंदोलन को जमीनी स्तर तक ले जाने का संकल्प लिया।
बैठक में मधु राय, रजनी कांत पांडेय, राजेंद्र गौतम, मुनीर खान, राममूरत गुप्ता, दयाराम पटेल, गंगा प्रसाद, गुलाब राम, असगर अली, अमलेन्दु पांडेय, दिलीप यादव, जुगल किशोर, मदन लाल, रामौतार यादव, श्री कांत पाठक, राकेश सिंह, राजकिशोर सिंह, अतुल दुबे, गुलाम अली, विजय कुमार, शमशेर खान, गौरव मिश्रा, निरंजन जायसवाल, निखिल सिंह, राकेश सिंह गुड्डू मिठाई वाला और रामनगिना राम सहित सैकड़ों कांग्रेस जन उपस्थित थे।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*







