जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों का हल्लाबोल, 'चंदा चोर गद्दी छोड़' के नारों से गूंजा शहर

चंदौली में अयोध्या प्रकरण को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय से 'सद्बुद्धि यात्रा' निकालकर कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और राम जानकी मठ मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ कर निष्पक्ष जांच की मांग की।

 
 

कांग्रेस कार्यालय से निकली सद्बुद्धि यात्रा

सरकार के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी

राम जानकी मठ में हनुमान चालीसा

एसआईटी जांच को कांग्रेस ने नकारा

सुप्रीम कोर्ट के जज से जांच की मांग

चंदौली जिले में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अयोध्या प्रकरण के मामले को लेकर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रांतीय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर सदर मुख्यालय स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय से कार्यकर्ताओं ने 'सद्बुद्धि यात्रा' निकाली।

यह यात्रा नगर के विभिन्न चौराहों से होते हुए प्रसिद्ध राम जानकी मठ मंदिर पहुंची। पूरे नगर भ्रमण के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हाथों में तख्तियां थीं और उन्होंने 'चंदा चोर गद्दी छोड़' के साथ ही भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

chandauli-congress-sadhbuddhi-yatra-ayodhya-scam-protest-modi-yogi

एसआईटी जांच को बताया दिखावा, बड़े लोगों को बचाने का आरोप
कांग्रेस नेताओं ने अयोध्या मामले में चल रही एसआईटी (SIT) जांच को पूरी तरह से नकार दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि भाजपा सरकार इस पूरे मामले को दबाने की कोशिश कर रही है और एसआईटी जांच महज एक दिखावा है, जो सिर्फ बड़े चोरों और रसूखदारों को बचाने के लिए की जा रही है।

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव देवेंद्र सिंह मुन्ना ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा और संघ के लोगों ने करोड़ों का घोटाला किया है। धर्म की राजनीति करने वाली भाजपा की पोल अब खुल चुकी है। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण कुमार द्विवेदी ने मांग की कि इस मामले में केवल छोटे कर्मचारियों की बलि न चढ़ाई जाए, बल्कि इसमें शामिल बड़े चेहरों पर भी कड़ी कार्रवाई हो।

chandauli-congress-sadhbuddhi-yatra-ayodhya-scam-protest-modi-yogi

मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ और निष्पक्षता की गुहार
सद्बुद्धि यात्रा के राम जानकी मठ मंदिर पहुंचने के बाद सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वहां बैठकर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। नेताओं का कहना था कि उन्होंने भगवान से भाजपा नेताओं की बुद्धि ठीक करने की प्रार्थना की है।

कांग्रेस पार्टी ने इस पूरे अयोध्या प्रकरण की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट (सर्वोच्च न्यायालय) के मौजूदा न्यायाधीश की देखरेख में एक स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराने की पुरजोर मांग की है। कांग्रेसी नेताओं ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक इस मामले में पूरी पारदर्शिता के साथ दोषियों को सजा नहीं मिलती, उनका यह आंदोलन थमेगा नहीं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*