जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली जिले में आज निकले कोरोना के 6 मरीज, अब तक 17 एक्टिव लोगों का चल रहा उपचार

जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त रिपोर्ट और जानकारी के अनुसार चंदौली जिले में आज कुल 6 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है, जिनमें दो महिलाएं और 4 पुरुष बताए जा रहे हैं।
 

अब चंदौली जिले में बढ़ने लगा है कोरोना का तेजी से खतरा

चंदौली जिले में आज निकले कोरोना के 6 मरीज

अब तक 17 एक्टिव लोगों का चल रहा उपचार
 

चंदौली जिले में कोरोना का खतरा तेजी से बढ़ रहा है और दिन प्रतिदिन मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी भी हो रही है। जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त रिपोर्ट और जानकारी के अनुसार चंदौली जिले में आज कुल 6 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है, जिनमें दो महिलाएं और 4 पुरुष बताए जा रहे हैं।

 जानकारी के अनुसार सभी कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति अपने लोकल ट्रैवलिंग और अपने कार्यस्थल से संक्रमित होने की जानकारी मिली है। जिला प्रशासन का कहना है कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए सारे लोग मुगलसराय के रहने वाले हैं।

 इस तरह की जानकारी मिलने के बाद इन सभी लोगों के संपर्क में आए सभी व्यक्तियों की पहचान करके उनकी भी जांच कराने की कोशिश की जा रही है, ताकि कोरोना अन्य लोगों में न फैल सके।

 आपको बता दें कि चंदौली जनपद में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीजों की संख्या के साथ-साथ जांच कराने वाले लोगों की भी संख्या बढ़ रही है। आज कोविड 19 की जांच के कुल 1555 नमूने इकट्ठे किए गए हैं। चंदौली जिले में अब तक कोरोना के कुल 16227 केस निकल चुके हैं, जिनमें से एक्टिव केसों की संख्या 17 बताई जा रही है। वहीं जिले में अब तक कुल 15853 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं।

आज प्राप्त परिणाम में 06 व्यक्तियों का रिपोर्ट पॉजटीव प्राप्त हुआ है। इनमें से 2 महिला व 4 पुरूष है। ये लोकल ट्रैवलिंग या अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है। जनपद चन्दौली में ये डी0डी0यू0 नगर के रहने वाले है। इनके सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रहीं है। जनपद में कोविड जॉच हेतु आज कुल 1555 नमूने संग्रहित किये गए। 


इस प्रकार जनपद चन्दौली में कोविड के कुल 16227 केस व इनमें एक्टिव केस की संख्या 17 है। अब तक 15853 स्वस्थ्य हो चुके हैं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*