जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली में 28 लोग कोरोना की चपेट में, एक्टिव मरीजों की संख्या 145

चंदौली जिले में कल प्राप्त कोरोना की जांच रिपोर्ट में आज 28 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुयी है। इनमें 11 महिलाएं, 15 पुरूष, 2 बालक शामिल हैं।
 

चंदौली में खूब निकल रहे हैं कोरोना के मरीज

देख लीजिए जिलेभर का आंकड़ा
 

चंदौली जिले में कल प्राप्त कोरोना की जांच रिपोर्ट में आज 28 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुयी है। इनमें 11 महिलाएं, 15 पुरूष, 2 बालक शामिल हैं। ये सभी लोकल ट्रैवलिंग या अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं।

बताया जा रहा है कि जनपद चन्दौली के इन मरीजों में 1 चहनिया ब्लॉक से, 1 चकिया ब्लॉक से, 9 चन्दौली ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र व 1 नगरीय क्षेत्र से, 1 नियामताबाद ब्लॉक से, 9 डी0डी0यू0 नगर से, 4 सकलडीहा ब्लाक से निकले हैं। इसके साथ साथ 2 व्यक्ति झारखण्ड राज्य से सम्बंधित बताए जा रहे हैं। इनके सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रही है। 

आज एक व्यक्ति के स्वस्थ होने की सूचना प्राप्त हुई है। उसके साथ साथ जनपद में कोविड जॉच हेतु आज कुल 3339 नमूने संग्रहित किये गए हैं। इस प्रकार जनपद चन्दौली में कोविड के कुल 16,358 केस व इनमें एक्टिव केसों की संख्या 145 है। अब तक 15,856 स्वस्थ हो चुके हैं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*