जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली जिले में कोराना का बड़ा अटैक, जिले में आज निकले 61 मरीज

कोरोना का कहर जारी है। आज भी कोरोना के कई मरीज मिले हैं। जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार चंदौली जिले में आज यह आंकड़ा 50 के पार हो गया है।
 

चंदौली में चुनाव के पहले बढ़ रहा कोरोना का खतरा

जिले में 200 के पार हो गए हैं एक्टिव मरीज

जानिए कहां है सबसे ज्यादा खतरा

 

चंदौली जिले में कोरोना का कहर जारी है। आज भी कोरोना के कई मरीज मिले हैं। जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार चंदौली जिले में आज यह आंकड़ा 50 के पार हो गया है। आज चंदौली जिले में कुल 61 कोरोनावायरस के मरीज मिले हैं।

 जिलाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आज कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों में 13 महिलाएं, 40 पुरूष और 3 बालिकाएं व 5 बालक शामिल हैं। यह सभी लोग लोकल ट्रैवलिंग या अपने कार्यस्थल से संक्रमित बताए जा रहे हैं।

 जानकारी के अनुसार कोरोनावायरस से प्रभावित लोगों में से 2 बरहनी ब्लॉक के, एक चहनिया ब्लॉक से, 2 चकिया ब्लॉक से, 7 चंदौली ब्लाक से, 8 धानापुर ब्लॉक से, 6 नियमताबाद ब्लॉक से, 29 पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर से, दो सकलडीहा ब्लाक से, 1 शहाबगंज नगर क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इसके अलावा एक व्यक्ति बिहार से, एक व्यक्ति सोनभद्र जिले से और एक व्यक्ति लखनऊ से संबंधित बताया गया है। अब जिला प्रशासन इनके संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों के कांटैक्ट ट्रेसिंग करके उनकी भी जांच पड़ताल की कोशिश कर रहा है।

आज जिले में 1 व्यक्ति के स्वस्थ्य होने की सूचना प्राप्त हुई है। जनपद में कोविड जॉच हेतु आज कुल 2466 नमूने संग्रहित किये गए हैं। इस प्रकार जनपद चन्दौली में कोविड के कुल 16,452 केस निकल चुके हैं। इनमें एक्टिव केस की संख्या 233 हो गयी है। अब तक 15,862 लोग स्वस्थ हो चुके है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*