जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

अब मौके पर ही होगा इन विभागों की समस्याओं का समाधान, नहीं चलेगी बहानेबाजी

आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन कल्याणकारी योजनाओं को मुहैया कराने हेतु अनवरत शिकायतें प्राप्त होती हैं। इसके साथ ऐसे नागरिक भी आते है, जिनकी समस्या निराकरण तत्काल करायी जा सकती है।
 

हर समाधान दिवस पर स्टाल लगाएंगे ये 7 विभाग

अधिकारी कंप्यूटर के जरिए तत्काल करेंगे काम

इन विभागों का अलग से लगेगा स्टाल

चंदौली जिले के जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने  अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन के मंशानुरूप प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन कल्याणकारी योजनाओं को मुहैया कराने हेतु अनवरत शिकायतें प्राप्त होती हैं। इसके साथ ऐसे नागरिक भी आते है, जिनकी समस्या निराकरण तत्काल करायी जा सकती है।

ऐसी शिकायतों के निस्तारण या उनके आवदेन व  पात्रता की अद्यतन स्थिति तत्काल देखकर हल किए जाने के लिए और जन कल्याणकारी सुविधायें तत्काल उपलब्ध कराने हेतु आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में निम्न विभागों के विभागाध्यक्षों द्वारा स्टाल (कम्प्यूटर, प्रिंटर सहित) लगाया जाना आवश्यक कर दिया गया है, जिससे इन विभागों के कर्मचारी पूरे समय अपने विभाग से संबंधित समस्याओं का तत्काल निराकरण करेंगे..

1- स्वास्थ्य विभाग
2- आपूर्ति विभाग
3- प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के लिए कृषि विभाग
4- पेंशन सम्बन्धी (समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अल्प संख्यक कल्याण, जिला प्रोबेशन विभाग)
5- सहज जन सेवा केन्द्र
    
अतः उपरोक्त सम्बन्धित विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया जाता है कि आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपना-अपना स्टाल लगाकर अपने विभाग से सम्बन्धित लाभार्थियों को त्वरित लाभान्वित कराना सुनिश्चित करेंगे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*