जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली में भी खेल उत्सव: भारत में हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता

प्रतियोगिता के अंत में विजेता और उपविजेता टीमों को हॉकी संघ के सचिव अरुणेंद्र कुमार पांडे एवं जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए।
 

हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने पर जनपद में विशेष आयोजन

RPF ग्राउंड PDDU नगर बना खेल उत्सव का केंद्र

सहदेव की बालिका टीम ने 1-0 से चंदौली को हराया

बालक वर्ग में चंदौली की टीम ने एसबीएम को मात दी

भारत में हॉकी खेल के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे देश में विशेष खेल उत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला हॉकी खेल संघ और जिला खेल कार्यालय चंदौली द्वारा आरपीएफ ग्राउंड, पी.डी.डी.यू. नगर में बालक एवं बालिका हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष श्री शशांक शेखर पांडे और ओलंपिक संघ के सचिव श्री प्रेम प्रकाश यादव ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में 6 बालक टीमों और 4 बालिका टीमों ने प्रतिभाग किया। शानदार मुकाबले में बालिका वर्ग में सहदेव की टीम ने चंदौली की टीम को 1–0 से हराकर खिताब जीता, जबकि बालक वर्ग में चंदौली की टीम ने एसबीएम टीम को 1–0 से पराजित कर विजेता स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के अंत में विजेता और उपविजेता टीमों को हॉकी संघ के सचिव अरुणेंद्र कुमार पांडे एवं जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए।

इस अवसर पर खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों के उत्साह और प्रदर्शन की सराहना की तथा हॉकी के गौरवशाली इतिहास को याद किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला खेल कार्यालय चंदौली की टीम का विशेष योगदान रहा। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में हॉकी खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाना और खेल भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*