जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बलुआ पुलिस ने नदेसर गांव में अवैध असलहा फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, भारी मात्रा में तमंचा और सामान हुआ बरामद

चंदौली में बलुआ थाना पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री का पर्दाफाश किया। संजय शर्मा को रंगे हाथ गिरफ्तार कर 12 बोर और 315 बोर के तमंचे बरामद किए गए। अभियुक्त ₹2,500 में तमंचे बेचता था। पुलिस अधीक्षक ने टीम को ₹20 हजार पुरस्कार देने की घोषणा की।
 

बलुआ थाना क्षेत्र में अवैध असलहा फैक्ट्री का पर्दाफाश

संजय शर्मा अवैध हथियार बनाते रंगे हाथ गिरफ्तार

12 बोर, 315 बोर के तमंचे और भारी सामग्री बरामद

₹20 हजार का इनाम घोषित

चंदौली जनपद की पुलिस ने सोमवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए बलुआ थाना क्षेत्र के नदेसर गांव में चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से आरोपी को रंगे हाथ असलहा बनाते हुए गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान संजय शर्मा निवासी नदेसर गांव के रूप में हुई है, जो पहले भी अवैध असलहा निर्माण के मामले में जेल जा चुका है।

रंगे हाथ पकड़ा गया शातिर अभियुक्त

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बलुआ थाना प्रभारी के नेतृत्व में यह छापेमारी की गई। टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव में एक व्यक्ति अवैध असलहा बनाकर ऊंचे दामों पर बेच रहा है। जब पुलिस टीम ने छापा मारा, तो आरोपी को तमंचा बनाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान मौके से भारी मात्रा में असलहा बनाने की सामग्री, मशीनें, उपकरण, लोहे की नालियां, स्प्रिंग, हथौड़े, रिंच, और स्प्रिंग बरामद हुईं।

illegal-arms-factory

भारी मात्रा में हथियार और उपकरण बरामद

पुलिस ने आरोपी के पास से 12 बोर, 315 बोर और 312 बोर के तमंचे बरामद किए। इसके अलावा एक 315 बोर का अधनिर्मित तमंचा, दो खोखा कारतूस और जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए। प्रारंभिक पूछताछ में संजय शर्मा ने स्वीकार किया कि वह पिछले कई महीनों से अवैध रूप से असलहा बनाकर ढाई से तीन हजार रुपये में बेचता था। उसने बताया कि इस धंधे में उसके साथ चार और लोग शामिल हैं, जिनकी पहचान पुलिस ने कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

illegal-arms-factory

एसपी ने टीम को दिया 20 हजार रुपये का पुरस्कार

पुलिस अधीक्षक ने बलुआ थाना की टीम की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यवाही जिले में अवैध असलहा कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता है। उन्होंने इस उत्कृष्ट कार्य के लिए बलुआ थाना अध्यक्ष अतुल प्रजापति, उपनिरीक्षक अनंत भार्गव, उपनिरीक्षक अमित सी गज, उपनिरीक्षक जमालुद्दीन खान, उपनिरीक्षक उपेंद्र सिंह सहित शामिल टीम को 20 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है ताकि अवैध हथियारों की आपूर्ति पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*