जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

तो क्या मुगलसराय में सबसे ज्यादा और सैयदराजा में सबसे कम मतदाता डालेंगे वोट..!

जिला प्रशासन की ओर से 23 जनवरी 2024 को प्रकाशित मतदाता सूची के मुताबिक चंदौली संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की कुल जनसंख्या 28 लाख 70 हजार 346 है।
 

चंदौली लोकसभा 2024 का चुनाव

अबकी बार 18 लाख से अधिक मतदाताओं के पास मौका

कौन सी विधानसभा रहेगी सबसे आगे

चंदौली जिले के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के सैयदराजा विधानसभा में मतदाताओं की संख्या अन्य विधान सभाओं के मुकाबले कम है। जबकि मुगलसराय विधान सभा में मतदाताओं की संख्या अधिक है। चंदौली लोकसभा क्षेत्र में इस बार 18 लाख से अधिक मतदाता वोट डालेंगे।

आपको बता दें कि जिला प्रशासन की ओर से 23 जनवरी 2024 को प्रकाशित मतदाता सूची के मुताबिक चंदौली संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की कुल जनसंख्या 28 लाख 70 हजार 346 है। इनमें मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र की जनसंख्या छह लाख 49 हजार 164 है। इनमें चार लाख 10 हजार 543 मतदाता हैं, जो जिले के सभी विधान सभा क्षेत्रों में सबसे ज्यादा हैं।

वहीं, सैयदराजा विधानसभा की कुल जनसंख्या पांच लाख 35 हजार 993 है। इनमें तीन लाख 36 हजार 298 मतदाता हैं, सभी विधान सभा क्षेत्रों में सबसे कम हैं। इनमें महिला मतदाताओं की संख्या एक लाख 55 हजार 932 और पुरुषों की एक लाख 80 हजार 364 है। दो अन्य मतदाता हैं।

Chandauli Lok Sabha Election 2024

इसी तरह पांच लाख 44 हजार 707 जनसंख्या वाले सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र में तीन लाख 38 हजार 294 में मतदाता हैं। इनमें महिला मतदाताओं की संख्या एक लाख 57 हजार 568 है जबकि पुरुषों मतदाता एक लाख 80 हजार 719 हैं। सात अन्य मतदाता हैं।

वाराणसी जिले के विधानसभा क्षेत्र शिवपुर की जनसंख्या पांच लाख 73 हजार 962 है। इनमें तीन लाख 82 हजार 934 मतदाता हैं। एक लाख 76 हजार 88 महिला, दो लाख छह हजार 843 पुरुष और तीन अन्य मतदाता हैं।

इसी तरह अजगरा विधान सभा में पांच लाख 66 हजार 520 जनसंख्या में तीन लाख 63 हजार 378 मतदाता है। इसमें एक लाख 70 हजार 506 महिला, एक लाख 92 हजार 868 पुरुष और चार अन्य मतदाता हैं।

इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि मतदाताओं के इस आंकड़े में कुछ अंतर आ सकता है। 15 मई के बाद अंतिम मदताता सूची जारी की जाएगी।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*