राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सपा सांसद वीरेन्द्र सिंह ने की मुलाकात, विकास कार्यों पर मांगा सहयोग

सपा सांसद वीरेन्द्र सिंह पहुंचे राष्ट्रपति भवन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर संसदीय क्षेत्र की चर्चा
भारतीय जनता पार्टी के सांसद जगदंबिका पाल भी रहे मौजूद
चंदौली जिले के सांसद वीरेंद्र सिंह ने राष्ट्रपति के आवास पर जाकर मुलाकात की और जनपद चंदौली की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। इस मुलाकात के दौरान वक्फ़ बोर्ड पर गठित संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के सांसद जगदंबिका पाल भी मौजूद थे।

जानकारी में बताया जा रहा है कि राजधानी नई दिल्ली में चल रहे संसद के सदन की व्यस्तता में से समय निकालकर चंदौली जनपद के समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह और भाजपा सांसद जगदंबिका पाल के साथ राष्ट्रपति भवन में जाकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है। लंबी समय तक चली मुलाकात के दौरान दोनों सांसदों ने अपने-अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं सहित विकास के लिए कई मुद्दों पर चर्चा की।
इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर खुद वीरेन्द्र सिंह ने शेयर करते हुए लिखा है कि महामहिम राष्ट्रपति महोदया द्रोपदी मुर्मू जी ने सांसदों के लिए राष्ट्रपति भवन में नाश्ते का आयोजन किया। इस दौरान उनसे विभिन्न विषयों पर विस्तार से बातचीत करने का अवसर मिला।

मुलाकात के बाद जानकारी देते हुए समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति महोदया से मुलाकात करने के साथ-साथ कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करने का अवसर मिला है। इस दौरान राष्ट्रपति ने सभी बातों को ध्यान से सुना और उस पर सकारात्मक स्वीकृति दी। मुलाकात के दौरान सांसदों के लिए नाश्ते का भी प्रबंध कराया गया था। इसके लिए हम सभी राष्ट्रपति महोदया के आभारी हैं।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*