चंदौली कोर्ट शिलान्यास LIVE: न्यायमूर्ति सूर्यकांत और CM योगी ने किया भव्य समारोह का आगाज, देखें वीडियो और तस्वीरें
284 करोड़ की लागत से कोर्ट निर्माण
CJI और CM योगी का भव्य आगमन
5 मंजिला हाईटेक कोर्ट भवन प्रस्तावित
23 जजों की ऐतिहासिक गरिमामयी उपस्थिति
छह जनपदों के न्यायालयों का शिलान्यास
चंदौली में आयोजित विशेष समारोह में मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक साथ शामिल हुए। न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से चंदौली की जनता को संबोधित किया और क्षेत्र के विकास व जनकल्याण से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें साझा कीं।
LIVE on You tube-
https://www.youtube.com/live/0qmVfuvnaXE?si=uZo_cINb0IJOI7VX
LIVE on Facebook-
https://www.facebook.com/share/v/14TZ4hJSBwh/
मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने मंच पर अन्य अतिथिगणों के साथ पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने गरिमामयी उपस्थिति के बीच पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी गईं और अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया।

LIVE on You tube-
https://www.youtube.com/live/0qmVfuvnaXE?si=uZo_cINb0IJOI7VX
LIVE on Facebook-
https://www.facebook.com/share/v/14TZ4hJSBwh/
चंदौली जनपद के लिए आज का दिन स्वर्णिम है। कलेक्ट्रेट परिसर के समीप 284 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक एकीकृत न्यायालय परिसर का शिलान्यास होने जा रहा है। यह केवल एक भवन नहीं, बल्कि एक 'मॉडल न्यायालय' होगा, जिसमें 5 मंजिला कोर्ट बिल्डिंग और वकीलों के लिए 7 मंजिला भव्य चैंबर भवन प्रस्तावित है।
दिग्गजों का जमावड़ा और वीवीआईपी सुरक्षा
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति सूर्यकांत, इलाहाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिरकत कर रहे हैं। इनके साथ ही देश के विभिन्न न्यायालयों के 23 जज और लगभग 30 वीवीआईपी मेहमान कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।
छह अन्य जनपदों को भी सौगात
आज का यह कार्यक्रम केवल चंदौली तक सीमित नहीं है। इस मंच से उत्तर प्रदेश के कुल छह अन्य जनपदों के न्यायालय परिसरों का भी डिजिटल माध्यम से शिलान्यास किया जाएगा। चंदौली समाचार आपको इस भव्य आयोजन के हर पल के वीडियो और तस्वीरें सबसे पहले उपलब्ध करा रहा है।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*






