जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

होली से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, नमकीन फैक्ट्री पर छापा

होली से पहले चंदौली में मिलावटखोरों पर नकेल कसने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। विभाग की टीम ने पड़ाव स्थित एक नमकीन फैक्ट्री पर छापा मारकर सैंपल लिए और सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
 

• होली से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा

• पड़ाव की नमकीन फैक्ट्री पर छापा

• डीएम के निर्देश पर सघन चेकिंग

• मोबाइल फूड लैब से जागरूकता अभियान

• खाद्य विभाग की सख्त दंडात्मक कार्रवाई

आगामी होली पर्व के मद्देनजर चंदौली जनपद में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने पूरी तरह से कमर कस ली है। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त के सख्त निर्देशों पर पूरे जिले में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत आम जनता के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए खोवा, पनीर और नमकीन बनाने वाली फैक्ट्रियों पर विशेष नजर रखी जा रही है और संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर नमूने एकत्र किए जा रहे हैं।

मोबाइल फूड लैब से जागरूकता और सख्त चेतावनी
अभियान के पहले चरण में विभाग मोबाइल फूड लैब के जरिए आम जनता और व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक कर रहा है। खाद्य कारोबारियों, विशेषकर खोवा विक्रेताओं को सख्त हिदायत दी गई है कि वे किसी भी प्रकार के मिलावटी माल की खरीद-बिक्री न करें। विभाग ने चेतावनी देते हुए साफ किया है कि यदि जनपद में कहीं भी मिलावटी खाद्य तेल, नमकीन, खोया या पनीर पाया गया, तो दोषियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

पड़ाव स्थित नमकीन फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई
मिलावट के खिलाफ इसी अभियान के क्रम में, सदर उप जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के.एन. त्रिपाठी की अगुवाई में विभाग की टीम ने पड़ाव क्षेत्र में चल रही एक नमकीन फैक्ट्री पर औचक छापा मारा। इस दौरान पुलिस बल और खाद्य सुरक्षा अधिकारी रणधीर सिंह की मौजूदगी में नमकीन और बेसन के दो सैंपल एकत्र किए गए, जिन्हें परीक्षण के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेज दिया गया है।

इसके साथ ही, विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे मिलावटी सामान की जानकारी मोबाइल नंबर 8887890254 पर तुरंत दें

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*