जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

UP OBC Scholarship 2026-27: चंदौली जिला प्रशासन का सख्त आदेश, जानें कब तक फॉरवर्ड होंगे आवेदन

चंदौली में OBC छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना 2026-27 के तहत लंबित आवेदनों को जल्द फॉरवर्ड करने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। जानें कक्षा 9 से 12 और दशमोत्तर की अंतिम तिथियां।

 
 

छात्रवृत्ति फॉरवर्ड करने की अंतिम तिथियां तय

कक्षा 9 से 12 के लिए 20 अक्टूबर अंतिम तिथि

अन्य दशमोत्तर कक्षाओं के लिए 25 अक्टूबर तय

जिले में हजारों की संख्या में आवेदन पड़े लंबित

कोई पात्र विद्यार्थी न छूटे, दिए सख्त निर्देश

वित्तीय वर्ष और शैक्षणिक सत्र 2026-27 में अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग को छोड़कर) के छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना को लेकर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रत्नेश सिंह ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों को लंबित आवेदनों को तुरंत पोर्टल पर आगे फॉरवर्ड करने के लिए कहा है ताकि कोई भी विद्यार्थी योजना के लाभ से वंचित न रह जाए।

जानिए क्या हैं फॉरवर्ड करने की अंतिम तिथियां
निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण, उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेशों का पालन करते हुए जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के आवेदनों को आगे बढ़ाने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2026 तय की है। इसके अलावा अन्य दशमोत्तर कक्षाओं (कक्षा 11-12 को छोड़कर, यानी उच्च, तकनीकी, चिकित्सा और व्यावसायिक शिक्षा) के लिए अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

हजारों की संख्या में पड़े हैं लंबित आवेदन
विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार जिले में इस समय भारी संख्या में आवेदन पेंडिंग हैं। वर्तमान में कक्षा 9-10 के कुल 5,471 आवेदन और कक्षा 11-12 के 5,472 आवेदन लंबित हैं। इसके अलावा उच्च शिक्षा व व्यावसायिक पाठ्यक्रमों से जुड़े अन्य दशमोत्तर कक्षाओं के 14,260 आवेदन संस्थानों के स्तर पर अटके पड़े हैं, जिन्हें तुरंत क्लियर करने की जरूरत है।

संस्थानों को प्राथमिकता के आधार पर काम निपटाने का आदेश
जिला प्रशासन और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने सभी नोडल अधिकारियों, जिला विद्यालय निरीक्षक, उच्च, तकनीकी, चिकित्सा और व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों व प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए हैं। उनसे कहा गया है कि वे पोर्टल पर प्राथमिकता के आधार पर डेटा को फाइनल सबमिट और फॉरवर्ड करें, ताकि समय से पात्र विद्यार्थियों के बैंक खातों में छात्रवृत्ति की राशि भेजी जा सके।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*