जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली में फिर से होने जा रही है पंचायत सहायकों की भर्ती, 29 नवंबर तक सबको मिल जाएगा नियुक्ति पत्र

चंदौली में जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज कुमार सिन्हा के निर्देश पर पंचायत सहायकों/डाटा एंट्री ऑपरेटरों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुल 26 ग्राम पंचायतों में रिक्त पदों पर आरक्षण के साथ भर्ती की जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है, जिसके बाद 19 से 23 नवंबर के बीच मेरिट सूची तैयार होगी। पूरी प्रक्रिया 29 नवंबर तक नियुक्ति पत्र वितरण के साथ संपन्न होगी।
 

चंदौली पंचायत सहायक भर्ती 2025

मेरिट के आधार पर होगा पंचायत के आधार पर चयन

यहां देखें आवेदन की अंतिम तिथि और नियुक्ति देने की पूरी समय-सारिणी

चंदौली जनपद में जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज कुमार सिन्हा के निर्देशन में 26 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक/एकाउंटेंट-कम-डाटा एंट्री ऑपरेटर के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया 6 नवंबर 2025 से शुरू हो गई है। यह भर्ती अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जनजाति और सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित आरक्षण व्यवस्था के तहत की जाएगी।

आवेदन और चयन की महत्वपूर्ण तिथियाँ

भर्ती के लिए इच्छुक और पात्र अभ्यर्थियों से 10 नवंबर 2025 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला प्रशासन ने इस पूरी प्रक्रिया के लिए एक विस्तृत समय-सारिणी जारी की है, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

panchayat-sahayak-bharti

  •     आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 10 नवंबर 2025
  •     आवेदन पत्रों का एकत्रीकरण (ग्राम पंचायत स्तर पर): 11 से 15 नवंबर
  •     मेरिट सूची तैयार करना (ग्राम पंचायत स्तर पर): 19 से 23 नवंबर
  •     नियुक्ति पत्र वितरण: 27 से 29 नवंबर 2025

जिला पंचायत राज अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यह चयन प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी रहेगी और पात्र अभ्यर्थियों का चयन उनकी शैक्षणिक मेरिट के आधार पर ही किया जाएगा। सभी आवेदकों को इन निर्धारित समय-सीमाओं का पालन करने की सलाह दी गई है।

panchayat-sahayak-bharti

panchayat-sahayak-bharti

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*