जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

पुलिस झंडा दिवस पर याद किया गया खाकी का बलिदान, पुलिस लाइन में फहराया गया पुलिस ध्वज

ध्वज हमारी शौर्यगाथाओं का अमिट धरोहर है, जो प्रत्येक क्षण हमें अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक और समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। इस दिवस को पुलिस कर्मियों के त्याग और बलिदान को याद करने का अवसर बताया।
 

चंदौली पुलिस लाइन में फहराया गया पुलिस ध्वज


 अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ने याद किया खाकी का बलिदान


 23 नवंबर 1952 को मनाया जाता है पुलिस झंडा दिवस


उत्तर प्रदेश पुलिस का गौरवपूर्ण प्रतीक है पुलिस ध्वज

चंदौली जिले में आज, 23 नवंबर 2025 को, पूरे सम्मान और उत्साह के साथ पुलिस झंडा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आदित्य लांग्हे के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन दिगम्बर कुशवाहा द्वारा पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के बाद उन्होंने उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित किया।

पुलिस ध्वज- गौरवशाली इतिहास का प्रतीक
अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन दिगम्बर कुशवाहा ने अपने संबोधन में पुलिस ध्वज के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु द्वारा सर्वप्रथम 23 नवंबर 1952 को उत्तर प्रदेश पुलिस को पुलिस ध्वज प्रदान किया गया था।

  police flag was hoisted Chandauli Police Line
पुलिस झंडा दिवस पर परेड व सम्मान

उन्होंने गर्व के साथ कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस पूरे भारत का प्रथम राज्य पुलिस बल है, जिसे उसके अप्रतिम योगदान के फलस्वरूप पुलिस कलर अर्थात पुलिस ध्वज प्रदान किया गया है। उन्होंने इस ध्वज को विभाग के गौरवशाली इतिहास और वीर जवानों की कर्तव्यपरायणता का गौरवपूर्ण प्रतीक बताया।

त्याग और बलिदान को किया गया याद
एएसपी ऑपरेशन ने कहा, "यह ध्वज हमारी शौर्यगाथाओं का अमिट धरोहर है, जो प्रत्येक क्षण हमें अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक और समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।" उन्होंने इस दिवस को पुलिस कर्मियों के त्याग और बलिदान को याद करने का अवसर बताया।

  police flag was hoisted Chandauli Police Line
मुगलसराय कोतवाली में पुलिस झंडा दिवस पर परेड

इसके उपरांत, पुलिस महानिदेशक का संदेश पढ़कर सुनाया गया, जिसमें सभी पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए पुलिस ध्वज की गरिमा बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया।

इसी क्रम में, जनपद के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा सभी थानों और पुलिस चौकियों में भी ससम्मान पुलिस ध्वज फहराकर 'पुलिस झंडा दिवस' मनाया गया और राष्ट्र सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया गया।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*