जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

होली के रंग में सराबोर हुए डीएम-एसपी, देखें कैसे पुलिस वालों ने खेली होली

पुलिसकर्मियों ने एसपी साहब को याद दिलाया कि जिलाधिकारी महोदय को होली के कार्यक्रम में आमंत्रित किया था, लेकिन जिलाधिकारी महोदय पुलिस लाइन और पुलिस अधीक्षक के आवास पर होली खेलने नहीं आए हैं
 

एसपी साहब को रंग के टब में डुबाया

डीएम के बंगले पर जा धमके पुलिस कप्तान

फिर जमकर खेली गयी होली

देखें होली का वीडियो

चंदौली जिले में होली के त्यौहार के दूसरे दिन पुलिस माह में होली खेली जाती है। इस दौरान पुलिस के सिपाही और अधिकारी एक दूसरे पर रंग गुलाल और अबीर डालकर एक दूसरे को होली के रंग में सराबोर  करते हैं। ऐसा ही आयोजन आज चंदौली जनपद की पुलिस लाइन में किया गया था, जहां पुलिस कर्मियों ने जमकर होली खेली। यहां पर जिलाधिकारी को लाने के लिए खुद पुलिस कप्तान लाव लस्कर लेकर उनके आवास पर जा धमके थे।

बताया जा रहा है कि पुलिस वालों की पुलिस लाइन में होली खेलने का कार्यक्रम चल रहा था। होली के दौरान जब पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार मौके पर नहीं पहुंचे तो पुलिस के सभी सिपाही उनके आवास पर होली खेलने पहुंच गए, जहां पर कप्तान साहब को रंग भरे टब में डूबा कर होली खेली। इतना ही नहीं एक दूसरे पर जमकर रंग गुलाल भी बरसाए।

 dm chandauli sp chandauli

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने एसपी साहब को याद दिलाया कि जिलाधिकारी महोदय को होली के कार्यक्रम में आमंत्रित किया था, लेकिन जिलाधिकारी महोदय पुलिस लाइन और पुलिस अधीक्षक के आवास पर होली खेलने नहीं आए हैं, ऐसे में हम लोग उनके साथ कैसे होली खेल पाएंगे तो पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार खुद अपनी पूरी टीम को लेकर जिलाधिकारी के बंगले पर पहुंच गए, जहां पर जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने पहले तो रंग गुलाल लगाकर सभी ने होली खेली और मिठाई से सभी पुलिसकर्मियों का मुंह मीठा कराया। इसके बाद पुलिस कप्तान के साथ होली खेलने के लिए पुलिस लाइन जा पहुंचे।

 dm chandauli sp chandauli
इस दौरान पुलिसकर्मियों ने दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जमकर होली खेली और होली के गानों पर डांस भी किया। इस दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों तथा अधिकारियों को होली की शुभकामनाएं दीं और जिले में आगामी लोकसभा चुनाव को बेहतरीन तरीके से सपन्न कराने की बात कही।

   अपने शहर की हर खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप्प चैनल से जुडें। 👇👇👇👇👇👇👇 https://www.whatsapp.com/channel/0029Va9lnQSEAKWFA0rYOu3w

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*