जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

देखें वीडियो : होली के गानों पर कैसे जमकर नाची चंदौली पुलिस, ताली बजाने लगे कप्तान

हर साल होली के अगले दिन जिले की पुलिस के द्वारा होली का आयोजन किया जाता है, जिसमें पुलिस के लोग एक दूसरे के साथ जमकर होली खेलते हैं और एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते हैं।
 

होली के त्योहार के नाचते गाते दिखे पुलिस के लोग

जमकर खेली होली और उड़ाए गुलाल

देखिए किन किन पुलिस अफसरों ने लगाए ठुमके 

  चंदौली जिले में होली को होली के त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के उपरांत पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने जनपद के पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के साथ पुलिस लाइन में होली खेली। इस दौरान पुलिस की टीम के साथ जिले के जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे भी मौके पर मौजूद रहे।

 Chandauli Police Holi

 

हर साल होली के अगले दिन जिले की पुलिस के द्वारा होली का आयोजन किया जाता है, जिसमें पुलिस के लोग एक दूसरे के साथ जमकर होली खेलते हैं और एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते हैं।

Chandauli Police Holi

आज भी होली के इस आयोजन के दौरान पुलिसकर्मी एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते हुए नजर आए और एक दूसरे को होली की शुभकामना देते दिखे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने मातहतों को होली के त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रसन्नता जाहिर की और कहा कि पुलिस लोगों को एक परिवार की तरह काम करना चाहिए और त्योहारों के मौके को एक दूसरे के साथ सेलिब्रेट करना चाहिए।

 

 Chandauli Police Holi

इस दौरान तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि पुलिस अधीक्षक कैसे मातहतों के साथ होली खेलते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस के इस आयोजन में जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे भी शामिल हुए।

 पुलिस अधीक्षक के द्वारा इस मौके पर एक वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें पुलिस के लोग गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*