जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

पुलिस लाइन का काम जल्द होगा शुरू, 75 करोड़ की पहली किस्त हुयी जारी ​​​​​​​

जल्द पुलिस लाइन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए शासन ने 281 करोड़ 10 लाख 13 हजार का बजट स्वीकृत कर 75 करोड़ 43 लाख 45 हजार की पहली किश्त पुलिस मुख्यालय को आवंटित की है।
 

 चंदौली पुलिस की पुलिस लाइन के लिए आया बजट

 पुलिसकर्मियों का सपना होगा साकार

मिल गई है पहली किस्त

 जल्द ही शुरू होगा निर्माण कार्य 

 

चंदौली जिले में जल्द पुलिस लाइन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए शासन ने 281 करोड़ 10 लाख 13 हजार का बजट स्वीकृत कर 75 करोड़ 43 लाख 45 हजार की पहली किश्त पुलिस मुख्यालय को आवंटित की है। इससे लंबे समय से पुलिस लाइन के लिए इंतजार कर रहे जिलेवासियों और पुलिस कर्मियों का सपना साकार होगा।

 वहीं विभागीय अधिकारियों के साथ ही कर्मचारियों को भी काफी सुविधा होगी। आवासीय और अनावासीय भवनों, कार्यालयों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार भी प्रयासरत थे।

दो दशक पहले वाराणसी से अलग कर चंदौली जिले का सूजन किया गया था। लेकिन 27 साल बाद भी जिले में पुलिस लाइन का निर्माण नहीं हो पाया था। इससे पुलिस अधिकारी सिंचाई विभाग, पॉलीटेक्निक सहित अन्य जगहों पर किराए के भवनों रहते हैं। वहीं पुलिस कर्मी भी नगर में किराए पर मकान लेकर रहने को विवश होना पड़ता है। जिले में सभी विभागों का अपना कार्यालय और अधिकारियों और कर्मचारियों के रहने के लिए आवास सहित विकास कार्य की मांग को लेकर जिलेवासी लगातार आवाज उठाते रहे हैं।

आपको बता दें कि पुलिस लाइन के लिए जिले के सकलडीहा तहसील क्षेत्र के भोजापुर में प्रस्तावित 35 एकड़ जमीन पर शीघ्र ही पुलिस लाइन का निर्माण कार्य शुरू होगा। इसके लिए काश्तकारों से भूमि का बैनामा भी हो गया है। भूमि की मिट्टी प्रयोगशाला में स्वायल टेस्ट के लिए भी भेजा गया था। वहीं डिमांड प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने का कार्य पीडब्लूडी विभाग को दिया गया था। 

इन औपचारिकाताओं को पूरा कर लिया गया है। अब शासन से पुलिस लाइन निर्माण के लिए धनराशि आवंटित कर दिया है। शासन ने 28110.13 लाख बजट स्वीकृत कर पहले किश्त के रूप में 75 करोड़ 43 लाख 45 हजार रुपया आवंटित किया है। 

इस सम्बंध में एसपी अनील कुमार ने बताया कि जिले में पुलिस लाइन निर्माण के लिए शासन से धन स्वीकृति होने के साथ ही पहले किस्त जारी कर दी गई है। समय से पुलिस लाइन निर्माण का इंतजार भी खत्म हो गया। अभी सदर कोतवाली में पुलिस लाइन संचालित होने से जगह के अभाव में दिक्कतें होती थी। लेकिन नई पुलिस सकलडीहा के पास भोजापुर में बनने से पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों काफी सहूलियतें होंगी।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*