जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

पंडित अटल बिहारी वाजपेयी सेतु के नाम से जाना जाएगा चंदौली का रेलवे ओवर ब्रिज, आ गया संदेश

चंदौली जिले में जिला मुख्यालय पर बने रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण 3 जनवरी 2022 को चंदौली जिले के सांसद और केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉक्टर महेंद्र पांडेय के द्वारा किया जाएगा।
 
पंडित अटल बिहारी वाजपेयी सेतु रेलवे ओवर ब्रिज
 

चंदौली जिले में जिला मुख्यालय पर बने रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण 3 जनवरी 2022 को चंदौली जिले के सांसद और केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉक्टर महेंद्र पांडेय के द्वारा किया जाएगा। इस पुल का नामकरण भी पंडित अटल बिहारी वाजपेयी सेतु के नाम से करने की तैयारी कर ली गयी है। 

सांसद और केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉक्टर महेंद्र पांडेय के द्वारा चंदौली जिले के मुख्यालय पर 2018 से बन रहे इस रेलवे के ओवर ब्रिज का नामकरण भी पंडित अटल बिहारी वाजपेयी सेतु करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री की याद को सजोने का कार्य किया जाएगा।

 चंदौली जनपद में पूर्व मध्य रेलवे के सैयदराजा चंदौली के अंतर्गत चंदौली सकलडीहा मार्ग पर पड़ने वाली रेलवे क्रासिंग पर बन रहा रेलवे उपरिगामी सेतु का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है और इसका लोकार्पण किया जा रहा है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों के साथ साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

 कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी के जिला अध्यक्ष सहित आला अधिकारियों ने देर शाम तक पुल के आसपास हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही साथ मंच और उसके आसपास तमाम खामियों पर आयोजकों का ध्यान आकृष्ट कराया है।

 जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में चंदौली जनपद के सभी विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत अन्य लोग भी उपस्थित रहेंगे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*