जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली-सैदपुर सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिरिक्त फंड, कैबिनेट ने 491 करोड़ का बजट किया मंजूर

चंदौली जिला मुख्यालय से सैदपुर घाट तक सड़क चौड़ीकरण परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। 491 करोड़ रुपये से बनने वाले इस फोर लेन मार्ग से आवागमन सुगम होगा। लंबे समय से विलंबित इस काम को अब तेजी से पूरा किया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलेगी।
 

चंदौली से सैदपुर घाट तक सड़क चौड़ीकरण


 परियोजना के नए बजट को कैबिनेट की मंजूरी मिल

 
 491 करोड़ रुपये का बढ़ा हुआ बजट पास


चंदौली जिले को गाजीपुर जिले से जोड़ेगी सड़क

चंदौली जिला मुख्यालय से सकलडीहा होते हुए सैदपुर घाट तक सड़क चौड़ीकरण परियोजना को अब रफ्तार मिलेगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए 491 करोड़ 47 लाख 24 हजार रुपये की लागत से इस मार्ग को चार लेन बनाने की स्वीकृति दी है।

chandauli saidpur road

यह सड़क चंदौली को गाजीपुर जिले के सैदपुर से जोड़ती है। लंबे समय से इस मार्ग के चौड़ीकरण की मांग हो रही थी। सड़क चौड़ीकरण से न केवल यातायात सुगम होगा बल्कि व्यापार और क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

chandauli saidpur road

निर्माण कार्य में होता रहा विलंब
अक्टूबर 2022 में बसारिकपुर और फगुईया गांव की महिला प्रधानों द्वारा नारियल फोड़कर इस परियोजना का शुभारंभ किया गया था। उस समय आम लोगों में खुशी देखी गई थी। लेकिन निर्माण कार्य धीमी गति से चला, जिसके कारण लागत बढ़ गई। इस दौरान सड़क चौड़ीकरण के दौरान किनारे बने मकानों और दुकानों को तोड़ने की कार्रवाई हुई। इस पर स्थानीय लोगों ने विरोध किया और मुआवजा न मिलने का आरोप लगाया। इन विवादों के चलते काम की गति और भी धीमी हो गई।

chandauli saidpur road

लागत बढ़ने के कारण मिला पुनरीक्षित बजट
काम में विलंब और लागत बढ़ने के कारण पुनरीक्षित बजट की मांग की गई थी। अब कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद अतिरिक्त धन उपलब्ध होगा और कार्य को तेजी से पूरा किया जा सकेगा।  चंदौली से सैदपुर घाट तक फोर लेन सड़क बनने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी। यह परियोजना न केवल स्थानीय लोगों के लिए राहत लेकर आएगी बल्कि जिले के आर्थिक और सामाजिक विकास में भी अहम भूमिका निभाएगी।

chandauli saidpur road

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*