जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सरकारी बीज गोदामों से फ्री मिनीकिट पाने का मौका, 30 नवंबर तक किसान भाई करें बुवाई

सभी राजकीय बीज गोदामों पर गेहूं की उन्नत प्रजातियाँ, जैसे PBW-343, DBW-222, DBW-187, WH-1270, HD-3298 पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं, जिनका वितरण 50 प्रतिशत अनुदान पर किया जा रहा है।
 


चंदौली के किसानों के लिए जरूरी सूचना


 गेहूं, मटर, मसूर पर 50% अनुदान सिर्फ 30 नवंबर तक


मुफ्त मिनीकिट लेने के लिए भी 30 नवंबर तक करें संपर्क


 देर से बुवाई पर उत्पादन घटने की चेतावनी


राजकीय बीज गोदामों पर मिल रहे हैं बीज


गोदामों में गेहूं, चना और मसूर का बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

 चंदौली जिले के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया है कि सभी राजकीय बीज गोदामों पर विभिन्न फसलों के बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं, लेकिन 30 नवंबर 2025 के बाद इन बीजों पर 50 प्रतिशत अनुदान देय नहीं होगा। इसलिए सभी किसान भाई जल्द से जल्द अनुदान पर बीज खरीदकर बुवाई का काम पूरा कर लें।

इन प्रजातियों के बीज हैं उपलब्ध
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि सभी राजकीय बीज गोदामों पर गेहूं की उन्नत प्रजातियाँ, जैसे PBW-343, DBW-222, DBW-187, WH-1270, HD-3298 पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं, जिनका वितरण 50 प्रतिशत अनुदान पर किया जा रहा है।

अब तक राजकीय बीज गोदामों से 4024 क्विंटल गेहूं, 99.40 क्विंटल मटर, 129 क्विंटल मसूर, 15 क्विंटल सरसों और 340 क्विंटल मसूर की बिक्री 50 प्रतिशत अनुदान पर की जा चुकी है।

निःशुल्क मिनीकिट का वितरण जारी
भारत सरकार से प्राप्त मसूर के 1516 पैकेट निःशुल्क मिनीकिट अभी भी गोदामों पर शेष हैं, जिनका वितरण 2468 के सापेक्ष किया जाना था। जिन किसानों को मसूर की बुवाई करनी है, वे तत्काल बीज गोदाम से ये मिनीकिट प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, चना के 200 पैकेट निःशुल्क मिनीकिट भी उपलब्ध कराए गए हैं, जिन्हें समानुपातिक मात्रा में सभी राजकीय बीज गोदामों पर वितरित कर दिया गया है।

कृभकों सेन्टर चकिया तथा कृषक सेवा केन्द्र (F.S.C.) नवीन मण्डी पर भी 50 प्रतिशत अनुदान पर गेहूं उपलब्ध है।

देरी से बुवाई पर होगा नुकसान
जिला कृषि अधिकारी ने किसानों से गेहूं की बुवाई जल्द से जल्द करने का अनुरोध किया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि गेहूं बुवाई का समय निकलता जा रहा है और देर से बुवाई करने पर प्रति हेक्टेयर प्रति दिन 30 से 40 किलोग्राम गेहूं के उत्पादन में कमी आती है।

इसलिए, किसान भाइयों से अनुरोध है कि वे उत्पादन पर विपरीत प्रभाव न पड़े, इसके लिए 30 नवंबर की अंतिम तिथि से पहले अनुदान पर बीज अवश्य प्राप्त कर लें।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*