जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

चंदौली शिक्षक सम्मान समारोह: 113 शिक्षकों को मिला प्रशस्ति पत्र, विधायकों ने बताया समाज का असली शिल्पकार

चंदौली कलेक्ट्रेट में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में बेहतरीन कार्य करने वाले 113 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिले के तीनों विधायकों ने शिक्षकों का हौसला बढ़ाया।
 

कलेक्ट्रेट सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह

चंदौली के 113 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित

कार्यक्रम में शामिल हुए तीनों विधायक

सीएम योगी का वर्चुअल माध्यम से मार्गदर्शन

चंदौली कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में जिला स्तरीय भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान देने वाले 113 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, चकिया विधायक कैलाश खरवार और पीडीडीयू नगर विधायक रमेश जायसवाल की गरिमामयी मौजूदगी रही।

सीएम योगी ने वर्चुअल जुड़कर किया शिक्षकों का मार्गदर्शन
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से वर्चुअल माध्यम के जरिए जुड़कर प्रदेश भर के शिक्षकों का मार्गदर्शन किया। सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार 'ऑपरेशन कायाकल्प' के तहत परिषदीय स्कूलों को सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कर रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को भी बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

chandauli-teachers-award-ceremony

विधायकों ने शिक्षकों के समर्पण और मेहनत की जमकर सराहा
सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा में आए क्रांतिकारी बदलाव का श्रेय dedicated शिक्षकों को जाता है, जिनकी बदौलत सरकारी स्कूल अब कॉन्वेंट को टक्कर दे रहे हैं। वहीं चकिया विधायक कैलाश खरवार ने अपने शिक्षक जीवन को याद करते हुए भावुक अंदाज में अध्यापकों के परिश्रम को नमन किया। पीडीडीयू नगर विधायक रमेश जायसवाल ने डीबीटी योजना का जिक्र करते हुए शिक्षकों से बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ नैतिक मूल्य सिखाने की अपील की।

chandauli-teachers-award-ceremony

विभिन्न श्रेणियों में 113 शिक्षकों को मिला सम्मान
समारोह में उत्कृष्ट शिक्षण व नवाचार के लिए 16 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा सर्वाधिक छात्र नामांकन अभियान में 59, खेल एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में 27 और माध्यमिक शिक्षा विभाग से 11 शिक्षकों को पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम के अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और सम्मानित शिक्षकों का आभार जताया।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*