चंदौली जिले में एक साल में बढ़ गए 10,722 वोटर, जिले में हो गए हैं 14,68,668 मतदाता
जिले में 10722 नए वोटरों का नाम हुआ दर्ज
निर्वाचक नामावलियों का हुआ अंतिम प्रकाशन
अंतिम प्रकाशन के अनुसार हैं 14,68668 मतदाता
चंदौली जिले में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि एक जनवरी 2025 के आधार पर विस क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों का मंगलवार को अंतिम प्रकाशन सभी मतदेय स्थलों, पदाभिहित स्थलों एवं तहसीलों पर कर दिया गया है।
इस सम्बंध में अपर जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुनरीक्षण अवधि में मतदाताओं के नाम जोड़े और काटे गए हैं। इसमें 10 अक्तूबर 2014 के आलेख्य प्रकाशन के अनुसार कुल 1457946 मतदाता हैं। जिसमें 780739 पुरूष मतदाता और 677164 महिला मतदाता एवं 43 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। वहीं 7 जनवरी 2025 को हुए अंतिम प्रकाशन के अनुसार कुल 1468668 मतदाता हैं। इसमें कुल 786174 पुरूष मतदाता और 682444 महिला वोटर एवं 50 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।
उन्होंने कहा कि अंतिम प्रकाशन में कुल 10722 मतदाताओं की बढ़ोत्तरी हुई है। जिसमें 5435 पुरूष और 5280 महिला और 7 थर्ड जेंडर वोटर शामिल हैं। इसके अलावा आलेख्य प्रकाशन 11182 युवा 18-19 आयु वर्ग के मतदाता, 12201 दिव्यांग मतदाता और 80 प्लस 17365 मतदाता हैं। जेंडर रेशियो 867 और ई.पी. रेशियो 60.86 है। वहीं अंतिम प्रकाशन में 15372 युवा 18-19 आयु के मतदाता, 12946 दिव्यांग और 80 प्लस 16777 वोटर हैं। इसमें जेंडर रेशियो 868 और ई.पी. रेशियो 61.30 है।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*