जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली जिले की जारी हो गयी मतदाता सूची, जानिए किस विधानसभा में कितने वोटर ​​​​​​​

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन नामावलियों का अंतिम प्रकाशन दिनांक 23 जनवरी 2024 को कर दिया गया है।
 

जिले में कुल 14 लाख 59 हजार 799 मतदाता

सबसे अधिक मुगलसराय विधानसभा में वोटर

सबसे कम वोटर सैयदराजा में

जानिए कहां हैं कितने वोटर

 

चंदौली जिले के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन नामावलियों का अंतिम प्रकाशन दिनांक 23 जनवरी 2024 को कर दिया गया है। जनपद में अवस्थित 380 मुगलसराय विधानसभा, 381 सकलडीहा विधानसभा, 382 सैयदराजा विधानसभा एवं 383 चकिया विधानसभा निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है।

 चंदौली जिले में सभी चार विधानसभाओं के मतदाताओं की मतदाता सूची प्रकाशित करने से जिले के कुल वोटरों की संख्या 14 लाख 59 हजार 799 मतदाता बताए जा रहे हैं। इनमें से 7 लाख 80 हजार 195 पुरुष और 6 लाख 79 हजार 556 महिलाएं हैं, जबकि 48 मतदाता थर्ड जेंडर के बताए जा रहे हैं।

 इस तरह से देखा जाए तो 380 मुगलसराय विधानसभा सीट में कुल 2 लाख 20 हजार 581 पुरुष मतदाता हैं, जबकि यहां पर 1 लाख 89 हजार 927 महिलाएं हैं। वहीं 35 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। इस तरह से मुगलसराय विधानसभा में कुल 4 लाख 10 हजार 543 वोटर हैं।

इसके अलावा 381 सकलडीहा विधानसभा में 1 लाख 80 हजार 719 पुरुष मतदाता तथा 1 लाख 57 हजार  568 महिला मतदाता हैं, जबकि 7 थर्ड जेंडर के मतदाताओं समेत पूरी विधानसभा में कुल 3 लाख 38 हजार 294 मतदाता बताए जा रहे हैं।

 वहीं अगर 382 सैयदराजा विधानसभा की बात की जाए तो इसमें 1 लाख 80 हजार 364 पुरुष तथा 1 लाख 55 हजार 932 महिला मतदाता हैं। इस इलाके में थर्ड जेंडर के केवल 2 मतदाता हैं। इस तरह से सैयदराजा विधानसभा में कुल 3 लाख 36 हजार 298 वोटर बताए जा रहे हैं।

 इसके अलावा 383 चकिया अनुसूचित जाति की विधानसभा सीट पर 1 लाख 98 हजार 531 पुरुष मतदाता हैं, जबकि 1 लाख 76 हजार 129 महिला मतदाता हैं। वहीं  थर्ड जेंडर के 4 मतदाता समेत विधानसभा में 3 लाख 74 हजार 664 मतदाताओं की संख्या बताई जा रही है।

chandauli voters

 

chandauli voters

chandauli voters

chandauli voters

अबकी बार मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में 18 से 19 साल के मतदाताओं का प्रतिशत कुल मतदाता के सापेक्ष बढ़ा है। इस बार यह वृद्धि 1.32% है। इसके अलावा ईपी रेशियो भी 60.4 से बढ़कर 61.66 हो गया है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*