जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

अब होगी चंद्रप्रभा बांध की मरम्मत, आ गया सरकार से पैसा

चंद्रप्रभा बांध का निर्माण 1960 में किया गया था। बांध की मरम्मत के अभाव में उसके मुख्य गेट, छलके जर्जर होते जा रहे थे। यह भी दावा किया जा रहा है कि लगभग 12 साल पहले एक बार इनकी मरम्मत हुई थी, लेकिन वह मरम्मत पर्याप्त नहीं थी, जिससे सारा पानी रिस कर बह जाया करता था।
 

12 करोड़ 6 लाख 58 हजार रुपए अवमुक्त

पैसे मिलते ही बांध की मरम्मत का काम होगा शुरू

अगली फसल से किसानों को मिलेगा भरपूर पानी



 

चंदौली जनपद के चंद्रप्रभा बांध की मरम्मत के लिए 12 करोड़ रुपए शासन ने अवमुक्त किए हैं, जिससे बांध की मरम्मत करके उसके रिसाव को खत्म करने की कोशिश की जाएगी। इस मरम्मत के बाद किसानों को भरपूर पानी मिलने का दावा किया जा रहा है।

सिंचाई विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार चंदौली जिले के सिंचाई के प्रमुख साधनों में गिने जाने वाले चंद्रप्रभा बांध की मरम्मत के लिए सरकार ने 12 करोड़ 6 लाख 58 हजार रुपए अवमुक्त कर दिए हैं। इससे सिंचाई विभाग का चंद्रप्रभा बांध की मरम्मत के लिए तैयारी शुरू कर रहा है।

chandraprabha dam

 आपको बता दें कि चंद्रप्रभा बांध का निर्माण 1960 में किया गया था। बांध की मरम्मत के अभाव में उसके मुख्य गेट, छलके जर्जर होते जा रहे थे। यह भी दावा किया जा रहा है कि लगभग 12 साल पहले एक बार इनकी मरम्मत हुई थी, लेकिन वह मरम्मत पर्याप्त नहीं थी, जिससे सारा पानी रिस कर बह जाया करता था। आज इस समय देखा जाए तो चंद्रप्रभा बांध में एक बूंद भी पानी नहीं है। बांध में पानी कम होने का असर आसपास के इलाके के जल स्तर पर भी दिखाई दे रहा है।

 आपको याद होगा कि 20 जनवरी को चकिया विधायक कैलाश आचार्य ने मुख्यमंत्री और सिंचाई मंत्री को ज्ञापन सौंपकर इस बात की मरम्मत के लिए पैसे की मुक्त करने की मांग की थी ताकि चंद्रप्रभा बाद का पुनरुद्धार हो सके। इसी के तहत शासन ने कार्य योजना तैयार करवा कर 12 करोड़ 6 लाख 58 हजार रुपए की धनराशि स्वीकृत कर दी है।  सरकार से पैसा मिलते ही सिंचाई विभाग के अधिकारी टेंडर की विभागीय प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं और दावा किया जा रहा है कि 1 हफ्ते में टेंडर प्रक्रिया पूरी शुरू करवा दी जाएगी।

chandraprabha dam

इस बारे में चंद्रप्रभा प्रखंड के अधिशाषी अभियंता सर्वेश चंद्र सिंहा ने कहा कि बांध के सुलुस गेट और पानी रिसने वाले छेदों की मरम्मत कराने का काम किया जाएगा। टेंडर होते ही काम में तेजी से शुरू कराया जाएगा, ताकि बरसात के पहले बांध की सही तरीके से मरम्मत हो जाए।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*