जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

मौसम बदलते ही चंद्रप्रभा वन्य जीव विहार में आएगी रौनक, बढ़ने लगती है सैलानियों की भीड़

चंदौली जिले में जून के अंतिम पखवाड़े में मौसम के बदले मिजाज ने चंद्रप्रभा वन्य जीव विहार की रौनक को बढ़ा दिया है। छाए बादल व पिछले चार दिनों से हो रही बूंदाबांदी के कारण मौसम सुहाना हो गया है
 

मौसम में बदलाव का दिखता है असर

बरसात के बाद यहां बढ़ेगी सैलानियों की आमद

विदेशी पर्यटकों को खींचने में फेल रहते हैं जिम्मेदार लोग

चंदौली जिले में जून के अंतिम पखवाड़े में मौसम के बदले मिजाज ने चंद्रप्रभा वन्य जीव विहार की रौनक को बढ़ा दिया है। छाए बादल व पिछले चार दिनों से हो रही बूंदाबांदी के कारण मौसम सुहाना हो गया है, वहीं भीषण गर्मी से व्याकुल वन्य जीवों की अटकी सांस में भी जान आ गई है। ऐसे में आने वाले दिनों में मानसून ने साथ दिया तो सैलानियों की आमद बढ़ जाएगी।

आपको बता दें कि विंध्य पर्वत मालाओं की गोद में बसा चंद्रप्रभा वन्य जीव बिहार 96 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैला हुआ है। मीलों फैले जंगल में राजा को छोड़ अन्य प्रकार के वन्य जीवों की भरमार है। अप्रैल के द्वितीय पखवाड़े से ही गर्मी का पारा चढ़ने के कारण चंद्रप्रभा वन्य जीव बिहार की रौनक काफूर हो गई थी। चिलचिलाती धूप व गर्मी के कारण पूर्वांचल का स्वर्ग कहे जाने वाले राजदरी व देवदरी से गिरने वाले झरनों का पानी सूख गया था।

 

इससे सैलानियों की आमद तो कम हो ही गई थी, वन्य जीव भी प्यास से व्याकुल होने लगे थे। मई व जून में गर्मी का पारा 46 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के कारण भीषण गर्मी से सैलानी वन्य जीवबिहार की ओर अपना रुख ही नहीं कर रहे थे, लेकिन पिछले चार दिनों से मानसून पूर्व बूंदाबांदी ने मौसम को सुहाना बना दिया है। सुबह व शाम आसमान में छाए बादलों के कारण वन्य जीव बिहार की रौनक बढ़ गई है।

ुुुु


मई में आए मात्र दो विदेशी पर्यटकः

चंद्रप्रभा वन्य जीव को निहारने के लिए अप्रैल 2024 में विदेशी पर्यटकों की संख्या शून्य रही, वहीं मई माह में दो विदेशी पर्यटक यहां पहुंचे। जून माह में अब तक एक भी भारतीय व विदेशी पर्यटक वन्य जीव बिहार में नहीं आए। 


इतना ही नहीं भीषण गर्मी का ही असर रहा कि अप्रैल व मई 2024 में भारतीय पर्यटकों की संख्या बीते वर्ष 2023 की तुलना में कम रही। 2024 अप्रैल में 750 व मई में 624 भारतीय पर्यटक आए, वहीं वर्ष 2023 के अप्रैल माह में 857 व मई में इनकी संख्या 764 रही। 2023 जून में भी यहां 1350 भारतीय पर्यटकों ने बिहार को निहारा। बीते वर्ष पर्यटकों से अप्रैल, मई व जून माह में वन विभाग को 1.53 लाख रुपये राजस्व प्राप्त हुआ।

                                                                                                                                                                                                                                                                                

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*