जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

20 दिनों से चल रहा है बिना टिकट यात्रियों के खिलाफ अभियान, अब तक 2 करोड़ 65 लाख की हो चुकी है वसूली

पीडीडीयू रेल मंडल में वाणिज्य विभाग बेटिकट यात्रियों के खिलाफ अभियान चला रहा है। इस दौरान बीते 20 दिनों में 22 हजार से अधिक बेटिकट यात्री पकड़े गये।
 

बेटिकट यात्रियों के खिलाफ अभियान

ते 20 दिनों में 22 हजार से अधिक बेटिकट यात्री पकड़े गये

रेलवे ने ढाई करोड़ से अधिक जुर्माना वसूला

चंदौली जिले के पीडीडीयू रेल मंडल में वाणिज्य विभाग बेटिकट यात्रियों के खिलाफ अभियान चला रहा है। इस दौरान बीते 20 दिनों में 22 हजार से अधिक बेटिकट यात्री पकड़े गये। इनसे रेलवे ने ढाई करोड़ से अधिक जुर्माना वसूला है। 

अभियान का नतीजा है कि टिकट काउंटर पर ब्रिकी बढ़ गई है। वही बेटिकट चलने में यात्री घबड़ा रहे है।

आपको बता दें कि पीडीडीयू जंक्शन के अलावा रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों व गुजरने वाली ट्रेनों में बेटिकट यात्रियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान सीनियर डीसीएम सुधांशु रंजन के अगुवाई में गठित टीम लगातार अभियान चला रही है। इस क्रम में एक से 20 दिसंबर तक चलाये गये अभियान में 44 हजार 350 बेटिकट यात्री पकड़े गये। बेटिकट यात्रियों से लगभग 02 करोड़ 65 लाख रुपये का राजस्व अर्जित किया गया। 

इस संबंध में डीसीएम दीपक कुमार ने बताया कि मंडल में चलाये जा रहे अभियान के कारण अच्छा खासा राजस्व मिल रहा है।  गठित टीम लगातार अभियान चला रही है । इसमें इजाफा के साथ ही बेटिकट यात्रियों की संख्या कम हो रही है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

   

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*