CM डैशबोर्ड की रैंकिंग में सदर-सकलडीहा तहसील ने फिर मारी बाजी, जिले में प्रथम स्थान पर बादशाहत कायम
सकलडीहा तहसील ने CM डैशबोर्ड में किया बेहतरीन प्रदर्शन
सकलडीहा और सदर दोनों तहसील ने 90 अंक प्राप्त किए
जिले में प्रथम स्थान हासिल कर बढ़ाया मान
सकलडीहा और सदर तहसील ने काफी बेहतर किया है अपना काम
चंदौली जनपद की सकलडीहा तहसील ने एक बार फिर मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की रैंकिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपद में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस बार तहसील ने 100 में से 90 अंक प्राप्त किए और प्रदेश में अपने उत्कृष्ट कार्यों के कारण शीर्ष पर स्थान पाया। इसी बीच,उप जिलाधिकारी सदर दिव्या ओझा भी जिले टॉप सूची में शामिल है।
सकलडीहा और सदर दोनों तहसील 100 में से 90 अंक हासिल करते हुए प्रदेश में 108 वा रैंक हासिल किए है। यह दोनों अधिकारियों की कार्यशैली और समर्पण को दर्शाता है, जिससे सकलडीहा तहसील और सदर ने जिले में अव्वल स्थान प्राप्त किया है।

दूसरी ओर, चकिया तहसील ने 89 अंक प्राप्त किए, जिसके कारण वह प्रदेश में 120वें स्थान पर रही। चकिया तहसील का प्रदर्शन भी ठीक-ठाक रहा, लेकिन सकलडीहा के मुकाबले कुछ पीछे था। मुगलसराय तहसील ने 87 अंक प्राप्त किए और वह प्रदेश में 141वें स्थान पर रही, जबकि नौगढ़ तहसील ने 70 अंक पाकर 280वें स्थान पर खुद को रखा। यह अंक और रैंकिंग दर्शाते हैं कि जिले के अन्य क्षेत्रों में अभी सुधार की आवश्यकता है।
सकलडीहा तहसील के उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने निरंतर मेहनत और समर्पण से यह उपलब्धि हासिल की है। उनके नेतृत्व में सकलडीहा तहसील ने अपनी कार्यशैली में सुधार करते हुए यह उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं, सदर उप जिलाधिकारी दिव्या ओझा ने भी 108 अंक प्राप्त कर जिले में टॉप स्थान प्राप्त किया। उनके समर्पण और प्रयासों ने जिले को एक नई दिशा दी है।

इस सफलता को देखकर यह साफ है कि चंदौली जनपद में अब प्रशासनिक सुधार और कार्यों में पारदर्शिता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों की मेहनत और दक्षता के परिणामस्वरूप, जनपद के नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिल रही हैं, और यह जनपद को विकास की दिशा में और भी मजबूती से आगे बढ़ाएगा।
Tags
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*






