जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

योगी ने बांधे तारीफों के पुल, बोले- पांडेय जी का शरीर दिल्ली में तो मन चंदौली में

चंदौली जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए चंदौली जिले के मौजूदा सांसद और मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय की जमकर तारीफ की।
 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी सभा

कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय की रिकॉर्डतोड़ जीत की बता गए तरीका

हर कार्यकर्ता को सौंप गए अगले 6 दिन का काम

चंदौली जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए चंदौली जिले के मौजूदा सांसद और मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय की जमकर तारीफ की। योगी आदित्यनाथ ने डॉ महेंद्रनाथ पांडेय की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय एक ऐसे राजनेता है जो दिन रात अपने क्षेत्र के विकास के बारे में सोचते रहते हैं। उनका शरीर भले ही दिल्ली में हो लेकिन उनका मन हमेशा चंदौली के विकास पर लगा रहता है।

 योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि महेंद्र नाथ पांडेय के चुनाव जीतने में तो कोई संदेह नहीं है, लेकिन उनकी इच्छा है कि उनको रिकार्ड मतों से विजयी बनाया जाए ताकि उनका उत्साह और भी अधिक हो।

 
 योगी आदित्य ने कहा कि उनसे जब भी मुलाकात होती है तो हमेशा वह चंदौली के विकास के बारे में सोचते रहते हैं। हमेशा नए प्रोजेक्ट व परियोजनाओं के बारे में बात करते हैं। इसीलिए आप लोगों को दोनों हाथ उठाकर उनकी जीत के लिए हामी भरनी है और कोशिश करनी है कि अधिक से अधिक मतों से जीत कर वह दिल्ली जाएं। 


 इस जीत के लिए योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं को एक टिप्स भी दिया और कहा कि जो भी समर्थन आए हैं। यहां से अपने घर जाने के बाद कल से लेकर अगले 6 दिनों तक हर दिन 5-5 व्यक्तियों से और उनके परिवार से संपर्क करेगा और उनको कमल के फूल पर बटन दबाने के लिए प्रेरित करेगा। साथ ही साथ उनको मोदी सरकार की उपलब्धियां को बताएया। इस तरह से 6 दिनों में हर आदमी 100 से लेकर 125 लोगों के परिवार तक संपर्क कर लेगा और यही भारतीय जनता पार्टी की जीत का एक बड़ा आधार बनेगा।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*