जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलChandauliSamachar_Logo

योगी ने नगर निकाय के प्रतिनिधियों से की ऑनलाइन चर्चा, खाली जमीनों के उपयोग से राजस्व बढ़ाने की अपील ​​​​​​​

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि अच्छे सुझाव देने वाले लोगों को जिला एवं प्रदेश स्तर पर सम्मानित भी किया जाएगा।
 

खाली जमीनों से बढ़ाएँ राजस्व बढ़ाने की सलाह से रहे मुख्यमंत्री योगी

नगर निकाय के प्रतिनिधियों को दिए दिशा निर्देश;

विकसित उत्तर प्रदेश @2047 के लिए भी मांगे उचित सुझाव

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के नगर निगमों के महापौरों, पार्षदों, नगर पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्षों व सदस्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद करते हुए निकायों की खाली पड़ी जमीनों का रचनात्मक उपयोग करके राजस्व आय बढ़ाने पर विशेष जोर देने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने 'विकसित उत्तर प्रदेश @2047 समृद्धि का शताब्दी पर्व' महाभियान के तहत सभी नागरिकों से प्रदेश के विकास के लिए विजन डॉक्यूमेंट हेतु सुझाव भी मांगे हैं।

राजस्व बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संवाद के दौरान नगर निकायों के प्रतिनिधियों से उनकी राजस्व आमदनी का जरिया पूछा और उन्हें आय बढ़ाने के लिए अभिनव पहल करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि नगर निकायों की खाली पड़ी जमीनों का इस्तेमाल निष्क्रिय न रहे। इन परिसरों पर मल्टी कंपलेक्स, ओपन जिम, बारात घर, लॉन, लघु पर्यटन केंद्र, पार्किंग जैसी अभिनव पहल स्थापित की जाए, जिससे निकायों की आय में महत्वपूर्ण वृद्धि हो सके। मुख्यमंत्री का यह निर्देश स्पष्ट करता है कि सरकार शहरों के विकास के लिए केवल सरकारी बजट पर निर्भर रहने के बजाय नगर निकायों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयास कर रही है।

'विकसित उत्तर प्रदेश @2047' के लिए महाभियान
मुख्यमंत्री ने 'विकसित उत्तर प्रदेश @2047 समृद्धि का शताब्दी पर्व' महाभियान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 2047 का विजन हमारे लिए एक संकल्प है— एक ऐसा संकल्प जिसके माध्यम से हम उत्तर प्रदेश को न केवल भारत का सबसे सशक्त और समृद्ध राज्य बनाएंगे, बल्कि दुनिया के सामने विकास, संस्कृति और मानवीय मूल्यों का आदर्श भी पेश करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा, "हम वो प्रदेश बनाएंगे जो न केवल भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में अपने विकास, अपनी तकनीकी ताक़त, अपने उद्योग और अपनी अद्वितीय संस्कृति के लिए जाना जाएगा। जहाँ विकास की गंगा और परंपरा की यमुना साथ-साथ बहेंगी।"

आमजन से मांगे गए सुझाव, मिलेगा सम्मान
इस महाभियान को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने आम नागरिकों की भागीदारी को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी, युवा, किसान, महिलाएं, सहित सभी आम नागरिक अपने अमूल्य सुझाव दें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नागरिकों द्वारा दिए गए सुझाव उत्तर प्रदेश के विकास में निश्चित रूप से बदलाव लाएंगे।

नागरिक अपने सुझाव QR कोड स्कैन कर या सीधे पोर्टल http://https:/samarthuttarpradesh.up.gov.in पर जाकर दे सकते हैं।

यह अभियान कृषि एवं संबद्ध सेक्टर, पशुधन संरक्षण सेक्टर, औद्योगिक विकास सेक्टर, आईटी एवं इंमजिंग टेक्नॉलाजी सेक्टर, पर्यटन सेक्टर, नगर एवं ग्राम्य विकास सेक्टर, अवस्थापना सेक्टर, संतुलित विकास सेक्टर, समाज कल्याण सेक्टर, स्वास्थ्य सेक्टर, शिक्षा सेक्टर, सुरक्षा एवं सुशासन सेक्टर सहित अन्य सभी संबंधित क्षेत्रों को कवर करता है।

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि अच्छे सुझाव देने वाले लोगों को जिला एवं प्रदेश स्तर पर सम्मानित भी किया जाएगा। यह पहल जनभागीदारी सुनिश्चित करने और विकास की प्रक्रिया में नागरिकों को शामिल करने के लिए एक प्रोत्साहन के रूप में देखी जा रही है।

वीडियो संवाद के दौरान चंदौली जिले के नगर पंचायत और नगर पालिका के अध्यक्षगण व सदस्यगण अपने-अपने सभागार में जुड़कर माननीय मुख्यमंत्री के उद्बोधन को ध्यानपूर्वक देखा और सुना। मुख्यमंत्री का यह संवाद उत्तर प्रदेश को देश का सबसे समृद्ध और विकसित राज्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Tags

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*