कंपोजिट विद्यालय पड़या में खर्च होंगे 1.30 करोड़, बनेगा स्मार्ट क्लास रूम व कंप्यूटर लैब

पड़या में बनेगा अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस स्कूल
कंपोजिट विद्यालय पर 1.30 करोड़ खर्च करके होगा कायाकल्प
अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालय के रूप में होगा अपग्रेड
चंदौली जिले के पड़यां में अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालय का 1 करोड़ 30 लाख की लागत से निर्माण कराया जाएगा। इस विद्यालय में स्मार्ट क्लास, शौचालय युक्त स्टाफ रूम, मुस्तकालय, कम्प्यूटर कक्ष, विज्ञान प्रयोगशाला रहेगा। विद्यालय निर्माण के लिए नामित कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल को 60 फीसदी धनराशि मी उपलब्ध करा दी गई है। जल्द ही विद्यालय निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा।

नई शिक्षा नीति के क्रम में पूर्व से संचालित कम्पोजिट विद्यालयों का चयन करते हुए, आधुनिक सुविधाओं कि साथ उच्चीकृत किए जाने एवं एक ही परिसर में बेहतर शैक्षणिक परिवेश उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालय किए जाने का अस्ताव है। इसके तहत सदर विकास खंड के पड़यां ग्राम में संचालित परिषदीय कम्पोजिट विद्यालय को माडल विद्यालय की अवधारणा के आधार पर उच्चीकरण एवं आधुनिकीकरण करते हुए विकसित किया जाएगा। इसमें संबंधित ग्राम के साथ निकटवती गांव के कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को उच्च कोटि के माहौल में शिक्षा ग्रहण कराया जाएगा।
यह विद्यालय जिले के अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणा स्रोत होगा। विद्यालय में पांच कक्षों से युक्त एक एकीकृत भवन का निर्माण किया जाएगा। विद्यालय भवन का निर्माण भूकम्प रोधी तकनीक को ध्यान रखकर किया जाएगा। इसमें विभिन्न प्रकार के आधुनिक अग्नि शमन यंत्रों की भी स्थापना की जाएगी। विद्यालय में शौचालय युक्त स्टाफ रूम, स्मार्ट क्लास के अलावा पुस्कालय, कम्प्यूटर रूम और एक साइंस लैबोरेटरी होगी। वहीं शैक्षिक एवं खेलकूद संबंधी मल्टी डायमेंशनल और मल्टी स्केल स्पेस की सुविधा रहेगी।

मिड-डे मील के तहत बच्चे स्वच्छ भोजन कर सकें। इसके लिए पक्का डाइनिंग हाल, किचन, हाथ और डिश वाश युनि, यूटिलिटी यार्ड निर्मित किया जाएगा। बच्चों के पठन-पाठन के लिए कक्षा एवं उम्र के अनुसार डेस्क बेंच के साथ ही आरओ युक्त शुद्ध पेयजल के लिए की व्यवस्था रहेगी। सभी मी शौचालय शौचालय पानी पानी कीर की बचत को ध्यान में रखते हुए उच्चीकृत कराए जाएंगे। बालिका शौचालय में उससे लगा इंसीनरेटर भी स्थापित किया जाएगा।
खेलकूद के लिए विभिन्न प्रकार के लगाए जाएंगे झूले
सीएम अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालय परिसर में बच्चों को खेलकूद के लिए विभिन्न प्रकार के झूलों की भी स्थापना की जाएगी। साथ ही सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों के अलावा साइकिल स्टैंड एवं पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। अनेक प्रकार के पौधे रोपित करते हुए किचन गार्डेन का भी निर्माण किया जाएगा।
इस सम्बंध में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार परिषदीय बच्चों को उच्च स्तर के माहौल में दिलाने के लिए हर स्तर से प्रयासरत है। इसके लिए सदर विकास खंड के पड्या ग्राम में पूर्व में संचालित कम्पोजिट विद्यालय का चयन कर उच्चकृत कराते हुए अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें कई प्रकार की सुविधाएं रहेंगी। विद्यालय निर्माण के लिए कार्यदाय संस्था को 60 फीसद धनराशि भी मुहैया करा दी गई है। जल्द ही विद्यालय का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*