जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

जिलाध्यक्ष बनते ही लगा बधाइयों का तांता, देखिए खुशियों की तस्वीरें

चकिया विकासखंड के रघुनाथपुर ग्राम सभा निवासी तथा वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष वरिष्ठ कार्यकर्ता काशी नाथ सिंह को भारतीय जनता पार्टी द्वारा चंदौली जिले की कमान सौंपी गई है, जिससे क्षेत्र  में हर्ष की लहर दौड़ गई है।
 

काशीनाथ सिंह को मिली जिम्मेदारी

चंदौली जिले में भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष

आर.एस.एस. के काफी नजदीक रहने का मिला लाभ

चंदौली जिले में भाजपा के नेता व आर.एस.एस. के वरिष्ठ कार्यकर्ता काशीनाथ सिंह को चंदौली जिले का भारतीय जनता पार्टी चंदौली का नया जिला अध्यक्ष बनाए जाने से क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी है।

congratulacion to kashinath singh

बताया जा रहा है कि  चकिया विकासखंड के रघुनाथपुर ग्राम सभा निवासी तथा वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष वरिष्ठ कार्यकर्ता काशी नाथ सिंह को भारतीय जनता पार्टी द्वारा चंदौली जिले की कमान सौंपी गई है, जिससे क्षेत्र  में हर्ष की लहर दौड़ गई है।

 बता दें कि विकासखंड चकिया के रघुनाथपुर ग्राम निवासी काशीनाथ सिंह काफी समय से वरिष्ठ कार्यकर्ताओं मे शुमार रहे हैं तथा भारतीय जनता पार्टी के लिए लगातार अपना योगदान देते रहे हैं। वर्तमान समय में चंदौली जिले के उपाध्यक्ष पद पर मिली जिम्मेदारी को संभाल रहे थे, जिसके बाद पार्टी हाई कमान के निर्देश पर उनको प्रमोशन मिला है। भाजपा ने उनके कार्यों व परफॉर्मेंस को देखते हुए अभिमन्यु सिंह को हटाते हुए काशीनाथ सिंह को जिले का नया भाजपा अध्यक्ष नामित किया गया है।

congratulacion to kashinath singh

वह आरएसएस के काफी नजदीक रहने के साथ साथ राजनाथ सिंह व राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह के करीबी कहे जाते रहे हैं। इस बात की खबर मिलते ही बीजेपी के पार्टी कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र में हर्ष की लहर व्याप्त हो गई है तथा बधाई देने वालों का  तांता लग गया है। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि काशीनाथ सिंह को लेकर किस तरह खुशी का माहौल है।

congratulacion to kashinath singh
काशीनाथ सिंह चकिया तहसील क्षेत्र के रामपुर गांव के निवासी हैं और मूल रूप से किसान हैं। भारतीय जनता पार्टी की राजनीति में पढ़ाई पूरी करने के बाद लगातार सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। पार्टी के प्रति कर्तव्य निष्ठा और समर्पण को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने इन्हें चंदौली जिला के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*